Egg Hair Mask: बारिश के मौसम में लगभग हर महिला के साथ ये होता है कि नहाते, कंघी करते या तकिए से उठने पर बहुत से टूटे बाल दिखाई देने लगते हैं. मानसून आते ही नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से स्कैल्प जरूरत से ज्यादा पसीने और तेल से भर जाती है. यही नमी, पसीने और धूल का कॉम्बिनेशन स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचा देता है. लेकिन, आप अपने किचन की इस एक चीज से इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं. आइए जानते हैं कि कैसे अंडे की मदद से बालों के लिए हेयर मास्क बनाकर इसे बालों में लगाने से आपके बालों के टूटने (Hair Fall) की समस्या कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें – ग्रीन टी से लेकर कॉफी तक बालों की चिपचिपाहट से दिलाएंगे राहत, ऑयली स्कैल्प अब नहीं बिगाड़ेगी खूबसूरती
हेयर मास्क बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
अंडे का पीला भाग- 1
नारियल तेल- 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले अंडे के पीले भाग को अलग कर लें, फिर इसे एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट लें. पीले भाग को इतना फेंट लें कि वो स्मूद हो जाए.
- अब इस फेंटे हुए पीले भाग में शहद और नारियल का तेल डालकर सभी को आपस में अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे कि कोई लंप्स न बनें.
- अगर आप चाहें तो मास्क की कंसिस्टेंसी अच्छी करने के लिए ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
जब एकदम स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो समझ जाइए कि ये बालों में लगाने के लिए तैयार हो गया है.
अंडे का मास्क बालों पर ऐसे लगाएं
सबसे पहले बालों में कंघी करके अच्छे से सुलझा लें. अब बालों को सुलझाने के बाद मास्क को मिड-लेंथ से एंड्स तक लगाएं. अगर आपका स्कैल्प ज्यादा ऑयली है तो ध्यान रहे कि आप ये मास्क बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं. मास्क लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से कवर करके 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें. 20 से 30 मिनट तक मास्क लगाने के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से अच्छे से धो लें. बेहतर रिजल्ट देखने के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार यूज करें.
मास्क की तीनों चीजें बालों के लिए कैसे असरदार?
अंडे का पीला भाग – इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कुछ विटामिन पाए जाते हैं. इसलिए ये बालों को सॉफ्टनेस देने और हेयर ग्रोथ में मदद करेगा.
नारियल तेल – ये आपके बालों को नमी देने और सॉफ्ट करने में काफी मदद करेगा.
शहद – शहद खोई हुई नमी को वापस लाने का काम करता है. इसकी मदद से आपके रूखे और बेजान बाल फिर से चमकदार हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं है बल्कि खजाना है, इन 5 कामों में करें इस्तेमाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
12 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines