Hair Treatment: आजकल कम उम्र में ही लोग बालों से संबंधित कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. लगातार बालों का झड़ना, पतले होना और सफेद होना जैसी समस्याएं बहुत आम समस्या बन गई हैं. इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग महंगे शैंपू, तेल और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बालों पर कुछ खास असर नहीं पड़ रहा. इसको प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बालों को कमजोर करने वाली आदतों पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि हमारे बालों का सबसे बड़ा दुश्मन हम खुद हैं और बाहर के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं. हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप शैम्पू की वजह इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दुनिया की वो रहस्यमयी झील जहां पक्षी पानी छूते ही बन जाते हैं पत्थर, वैज्ञानिक भी दंग
कौन है बालों का सबसे बड़ा दुश्मन?
सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि बालों का सबसे बड़ा दुश्मन शैंपू होता है, जो हमारे बालों को खराब करने का काम कर रहा है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें.
शैम्पू इस्तेमाल करने के नुकसान
- बालों की जड़ कमजोर होना
- बालों का तेल खत्म हो जाना
- स्कैल्प या हाथों पर दाने होना
- बालों का पतला होना
- स्कैल्प में जलन होना
बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
इस वीडियो में आगे अनिरुद्धाचार्य ने अपने मजबूत, चमकदार और घुंघराले बालों के बारे में बताया है. वैसे तो हमारे कमजोर बालों की वजह हमारी गलत जीवनशैली, खानपान और मानसिक तनाव है. अगर समय रहते इन आदतों को सुधारा जाए, तो कमजोर बाल दोबारा मजबूत और घने बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे अपने बालों में शैम्पू की जगह किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं.
क्या है नुस्खा?
- सूखा आंवला- जरूरत के हिसाब से
- शिकाकाई- जरूरत के हिसाब से
- रीठा- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले पंसारी की दुकान से इन तीनों चीजों को खरीद लें. फिर इन्हें घर पर लाने के बाद मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें.
- अब दोनों पाउडर को मिलाकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन उठकर इस पानी से अपने बालों को धोएं.
- बालों पर कुछ देर लगाए रखें और इसके बाद आप सिर धो लें. इससे बालों में मजबूती आएगी और घुंघराले बाल भी हेल्दी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- रात का खाना कैसे होना चाहिए? ये आम गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
16 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
18 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
23 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines