हमारे बालों का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? अनिरुद्धाचार्य ने बताया कमजोर बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए 

Balon Ka Dushman Kaun Hai: अगर आप गिरते बालों से परेशान हैं तो आपको शैम्पू की जगह अनिरुद्धाचार्य के बताए चीजों का इस्तेमाल करना होगा. यकीनन आपके बालों को अंदरूनी मजबूती मिलेगी. 

Aniruddhacharya

कौन है बालों का सबसे बड़ा दुश्मन? 

Hair Treatment: आजकल कम उम्र में ही लोग बालों से संबंधित कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. लगातार बालों का झड़ना, पतले होना और सफेद होना जैसी समस्याएं बहुत आम समस्या बन गई हैं. इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग महंगे शैंपू, तेल और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बालों पर कुछ खास असर नहीं पड़ रहा. इसको प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बालों को कमजोर करने वाली आदतों पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि हमारे बालों का सबसे बड़ा दुश्मन हम खुद हैं और बाहर के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं. हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप शैम्पू की वजह इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है बालों का सबसे बड़ा दुश्मन? 

सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि बालों का सबसे बड़ा दुश्मन शैंपू होता है, जो हमारे बालों को खराब करने का काम कर रहा है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. 

शैम्पू इस्तेमाल करने के नुकसान 

  • बालों की जड़ कमजोर होना 
  • बालों का तेल खत्म हो जाना 
  • स्कैल्प या हाथों पर दाने होना 
  • बालों का पतला होना
  • स्कैल्प में जलन होना 

बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? 

इस वीडियो में आगे अनिरुद्धाचार्य ने अपने मजबूत, चमकदार और घुंघराले बालों के बारे में बताया है. वैसे तो हमारे कमजोर बालों की वजह हमारी गलत जीवनशैली, खानपान और मानसिक तनाव है. अगर समय रहते इन आदतों को सुधारा जाए, तो कमजोर बाल दोबारा मजबूत और घने बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे अपने बालों में शैम्पू की जगह किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं. 

विज्ञापन

क्या है नुस्खा? 

  • सूखा आंवला- जरूरत के हिसाब से 
  • शिकाकाई- जरूरत के हिसाब से 
  • रीठा- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले पंसारी की दुकान से इन तीनों चीजों को खरीद लें. फिर इन्हें घर पर लाने के बाद मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें. 
  • अब दोनों पाउडर को मिलाकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन उठकर इस पानी से अपने बालों को धोएं. 
  • बालों पर कुछ देर लगाए रखें और इसके बाद आप सिर धो लें. इससे बालों में मजबूती आएगी और घुंघराले बाल भी हेल्दी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- रात का खाना कैसे होना चाहिए? ये आम गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ