Dandruff Home Remedies: बालों की सतह पर रूसी हो तो हर समय सिर खुजलाने लगता है. स्कैल्प पर बिल्ड अप जमने से सिर गंदा नजर आता है और हल्का सा भी हाथ लगाने पर यह डैंड्रफ झड़कर गिरता है जिस चलते अक्सर ही दूसरों के सामने व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं और कोई शैंपू भी आपकी इस समस्या को दूर नहीं कर पा रहा, तो यहां जानिए किस तरह लौंग (Clove) का इस्तेमाल करने पर डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है. यह नुस्खा डैंड्रफ का रामबाण इलाज साबित होता है. खुद देख लीजिए आजमाकर.
डैंड्रफ के लिए लौंग का कैसे करें इस्तेमाल | How To Use Clove For Dandruff
डैंड्रफ हटाने के लिए लौंग का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. आपको करना बस इतना है कि 4 से 5 लौंग के टुकड़े लेकर इन्हें एक कप पानी में डालकर उबाल लेना है. जब पानी अच्छे से उबल जाए और पानी का रंग बदल जाए तो इसे ठंडा करके किसी शीशी में भरकर रख लें. इस तैयार लौंग के पानी (Clove Water) को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगा लें. इसे आधा घंटा सिर पर लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस पानी से डैंड्रफ हटता है और सिर पर किसी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं होता.
यह भी पढ़ें- चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए तुरंत बनाकर लगा लें यह फेस पैक, दाग-धब्बे भी हो जाएंगे कम
लौंग के पानी (Laung Ka Pani) को सिर धोने के बाद लीव-इन ट्रीटमेंट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए सिर धो लेने के बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पूरे बालों पर अच्छे से स्प्रे कर लें. इसे आप दिनभर लगाए रख सकते हैं. इसका बालों पर साइड इफेक्ट नहीं होगा.
लौंग-शहद का पेस्ट भी है फायदेमंद
बालों पर लौंग (Laung) और शहद का पेस्ट लगाया जा सकता है. इससे भी डैंड्रफ की दिक्कत से निजात मिलता है. 3 से 4 लौंग के टुकड़े लेकर पीस लें और उसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही ऑलिव ऑयल या फिर नारियल का तेल मिला लें. इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर 20 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने पर ही डैंड्रफ कम होने में असर दिखने लगेगा.
डैंड्रफ हटाने में क्यों असरदार है लौंग
लौंग में एंटी-फंगल गुण होते हैं जिस चलते यह डैंड्रफ को कम करने में फायदेमंद होता है. लौंग में पाए जाने वाला यूजीनोल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते स्कैल्प की इरिटेशन को कम करता है, खुजली को दूर करता है और फ्लेकीनेस को कम करने में असरदार होता है. इससे स्कैल्प को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिलते हैं. लौंग में एंटीमाइक्रोबियल गुण के साथ ही ब्लड फ्लो बेहतर करने वाले गुण भी होते हैं जो हेयर फॉलिकल्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – मुस्कुराहट है हुस्न का ज़ेवर, मुस्कुराना न भूल जाया करो… World Smile Day के दिन किसी खास को भेजिए यहां दिए शेर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines