मुस्कुराहट है हुस्न का ज़ेवर, मुस्कुराना न भूल जाया करो… World Smile Day के दिन किसी खास को भेजिए यहां दिए शेर

World Smile Day Wishes: आज वर्ल्ड स्माइल डे के दिन किसी खास को भेजिए यहां दिए शेर, पढ़ते ही चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट आ जाएगी और दिल में उतर जाएगी आपकी हर बात.

World Smile Day

Smile Sher: इन मैसेजेस को पढ़कर किसी के भी चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट. Image Credit- Pexels

World Smile Day 2025: हर साल अक्टूबर के पहले शुक्रवार को वर्ल्ड स्माइल डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद अपने आसपास के लोगों को मुस्कुराने (Smile) के लिए कहना, मुस्कुराने की एक वजह देना और मुस्कुराते रहने के लिए प्रोत्साहित करना है. कहते हैं अगर आप एक अजनबी को देखकर भी मुस्कुरा दें तो हो सकता है यह उसके साथ उस पूरे दिन में हुई एकलौती अच्छी चीज हो. इसीलिए मुस्कुराना और लोगों को मुस्कुराते रहने की वजह देना जरूरी है. ऐसे में आज इस स्माइल डे पर यहां आपके लिए कुछ ऐसे शेर (Smile Day Sher) और शायरी (Shayari) दिए गए हैं जिन्हें अगर आप किसी को भेजेंगे तो पढ़ने वाले के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट आ जाएगी.

विज्ञापन

स्माइल डे पर भेजिए सभी को ये शेर | World Smile Day Quotes, Smile Sher

तुम हँसो तो दिन निकले चुप रहो तो रातें हैं
किस का ग़म कहाँ का ग़म सब फ़ुज़ूल बातें हैं

विज्ञापन
  • अज्ञात

मुस्कुराहट है हुस्न का ज़ेवर
मुस्कुराना न भूल जाया करो

  • अब्दुल हमीद अदम

ज़रा इक तबस्सुम की तकलीफ़ करना
कि गुलज़ार में फूल मुरझा रहे हैं

विज्ञापन
  • अब्दुल हमीद अदम

दिल में तूफ़ान हो गया बरपा
तुम ने जब मुस्कुरा के देख लिया

  • अज्ञात

धूप निकली है बारिशों के ब’अद
वो अभी रो के मुस्कुराए हैं

विज्ञापन
  • अंजुम लुधियानवी

बुझ गई शम्अ की लौ तेरे दुपट्टे से तो क्या
अपनी मुस्कान से महफ़िल को मुनव्वर कर दे
सदा अम्बालवी

हँसी है दिल-लगी है क़हक़हे हैं
तुम्हारी अंजुमन का पूछना क्या

विज्ञापन
  • मुबारक अज़ीमाबादी

जैसे पौ फट रही हो जंगल में
यूँ कोई मुस्कुराए जाता है

  • अहमद मुश्ताक़

यूँ मुस्कुराए जान सी कलियों में पड़ गई
यूँ लब-कुशा हुए कि गुलिस्ताँ बना दिया

विज्ञापन
  • असग़र गोंडवी

यूँ फूट रही है मुस्कुराहट की किरन
मंदिर में चराग़ झिलमिलाए जैसे

  • फ़िराक़ गोरखपुरी

तुम्हारे होंटों पर आने वाली मुस्कुराहट
हमारी आँखों से इत्तिफ़ाक़ी मुलाक़ात कर ले

विज्ञापन
  • सय्यद काशिफ़ रज़ा

उस के चेहरे की चमक के सामने सादा लगा
आसमाँ पे चाँद पूरा था मगर आधा लगा

  • इफ़्तिख़ार नसीम

न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से
मोहब्बत जिस से हो बस वो हसीं है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ