Tanning Home Remedies: गर्मियां जाने लगी हैं लेकिन अपने पीछे टैनिंग छोड़कर जा रही हैं. तेज धूप के असर से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है जिससे ऐसा लगता है जैसे स्किन पर मैल जम गया है और कालापन नजर आने लगता है. अगर आप भी चेहरे, गले और गर्दन पर होने वाली टैनिंग से परेशान हैं और इसे साफ करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बेसन (Besan) के इस्तेमाल से टैनिंग को दूर किया जा सकता है. यहां बताए तरीके से बेसन का फेस पैक बनाकर लगाया जाए तो चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं और चेहरा निखर जाता है सो अलग. ऐसे में बिना देरी किए यहां जानिए किस तरह बनाकर लगाया जा सकता है बेसन का फेस पैक.
टैनिंग हटाने के लिए बेसन का फेस पैक | Besan Face Pack For Tanning
टैनिंग हटाने के लिए बेसन के इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही (Curd) और हल्दी की भी जरूरत होगी. एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और उसमें जरूरत के अनुसार दही मिला लें. इसके बाद आधा चम्मच हल्दी को इस मिश्रण में मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ा लें. बेसन के एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन सेल्स हटाते हैं और दही के गुण स्किन को ब्लीचिंग गुण देते हैं, वहीं हल्दी के औषधीय गुण स्किन को निखारने का काम करते हैं. इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जाए तो चेहरे पर टैनिंग का नामोंनिशान भी नजर नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें – क्या चेहरे पर फिटकरी लगानी चाहिए? यहां जानिए Fitkari का त्वचा पर क्या होता है असर
बेसन का यह फेस पैक भी है फायदेमंद
बेसन में गुलाबजल मिलाकर लगाने पर भी टैनिंग कम होने में असर दिखता है. इस फेस को बनाना भी बेहद आसान है. जरूरत के अनुसार बेसन लें और उसमें पेस्ट बनाने जितना गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें. इस फेस पैक को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
बेसन और दूध का फेस पैक
चेहरे पर बेसन और दूध (Milk) का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं. इस फेस पैक से स्किन की टैनिंग कम होती है और स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं सो अलग.
बेसन और एलोवेरा का मास्क
ताजा एलोवेरा का गूदा लेकर बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट लगाकर रखा जा सकता है. यह फेस पैक स्किन से टैनिंग ही नहीं कम करेगा बल्कि इससे चेहरे पर एक्ने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.
स्किन पर बेसन के फायदे
- बेसन में डीप क्लेंजिंग गुण होते हैं जो स्किन को अंदर तक साफ कर देते हैं.
- इसके एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन सेल्स को हटाने में कारगर होते हैं.
- बेसन त्वचा का ऑयल कंट्रोल करता है. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन पर सीबम का प्रोडक्शन रेग्यूलेट होता है और यह ऑयल एब्जॉर्बिंग गुणों के चलते त्वचा की चिपचिपाहट को हटा देता है.
- स्किन को ब्राइटनिंग गुण देने में भी बेसन फायदेमंद होता है. इससे पिग्मेंटेशन, टैनिंग और दाग-धब्बे (Dark Spots) हल्के होते हैं.
- बेसन के एंटी-एजिंग गुणों के चलते यह स्किन को जवां दिखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें – चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देगी यह हर्बल टी, डर्मेटोलॉजिस्ट भी मानते हैं इसे बेस्ट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
15 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
15 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
16 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
17 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
19 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
20 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
22 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines