Bacchon Ke Liye Ganatantra Divas Par Kya Sikhaye: इस साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस सोमवार के दिन मनाया जाएगा. यह दिन देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए हर तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. हालांकि, सभी जगह की छुट्टी होती है और हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आता है, खासतौर पर बच्चे. इस दिन बच्चों को अलग भी खुशी होती है. आप भी अपने बच्चों को देशभक्ति कार्यक्रमों में लेकर जा सकते हैं. ऐसा करने से उन्हें देश के इतिहास के बारे में जानने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा. अगर आप बच्चे को घर में रखना चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद से अपने बच्चों को गणतंत्र दिवस से जुड़ी चीजों के बारे में बता सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट तिरंगा रेसिपीज, शाम के लिए हैं एकदम परफेक्ट
बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व | Bacchon Ke Liye Ganatantra Divas Par Kya Sikhaye
- अपने बच्चों को कहानी के जरिए इतिहास बताने की कोशिश करें. बच्चों को भाषण बिल्कुल भी ना दें, क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं होगा और आपका बच्चा भूल जाएगा. आप बच्चे को आजादी की लड़ाई कहानी की तरह सुनाएं और महात्मा गांधी या भगत सिंह जैसे नायक के किस्सों के बारे में बताने की कोशिश करें.
- तिरंगे के रंगों के बारे में बताने की कोशिश करें, क्योंकि बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ने का यह सबसे अच्छा दिन है. तिरंगे के केसरिया रंग बलिदान, सफेद रंग शांति और हरे रंग विकास के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. अशोक चक्र नियम और अनुशासन को बताने का काम करता है. इस बहाने आपका बच्चा तिरंगे के महत्व के बारे में आसानी से समझ जाएगा.
- बच्चों को खेल-खेल में सीखने की कोशिश करें. उसे क्राफ्ट के जरिए इतिहास की जानकारी दें. बच्चों से तिरंगे की ड्राइंग बनवाएं, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों में रंग करवाएं या पेपर फ्लैग या बैज बनवाकर इतिहास से जुड़े किस्से बताएं. ऐसी एक्टिविटी से बच्चों के दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा.
- टीवी पर परेड दिखाएं और इसका मतलब समझाएं. टीवी पर आने वाली अलग-अलग राज्यों की झांकियों का अर्थ समझाइए. सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े किस्से और इसके इतिहास के बारे में बताने की कोशिश करें. इससे बच्चों को भारत की विविधता और ताकत का एहसास पता चलेगा.
- बच्चों को नाटक के जरिए भी इतिहास को याद करवाने की कोशिश करें. आजादी की लड़ाई, संविधान निर्माण या स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर छोटे-छोटे नाटक से उनका दिमाग खुलेगा और वो किरदारों के जरिए इतिहास को याद कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
3 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
11 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines