दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है, क्योंकि इस खास मौके पर लोग घर में तरह-तरह की मिठाइयां लाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट भी करते हैं. अगर आप भी ढेर सारी मिठाइयां खरीदकर स्टोर करना चाहते हैं, खासतौर पर सोन पापड़ी तो लंबे वक्त तक फ्रेश रखना जरूरी है. बता दें सोन पापड़ी बहुत सारे लोगों के लिए बेस्ट मिठाई है, क्योंकि य सस्ती होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि इसे फ्रिज में रखना चाहिए या कमरे के तापमान पर बाहर? गलत तरीके से स्टोर करने पर मिठाई का स्वाद, खुशबू और बनावट खराब हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर इन 7 तरह के तोरण से सजाएं घर, यहां देखिए खूबसूरत डिजाइन, इन्हें खुद भी बना सकते हैं आप
क्या सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए?
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इसे कमरे के टेंपरेचर पर रखा जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोन पापड़ी में घी, चीनी और बेसन जैसी सामग्री का इस्तेमाल होता है. अगर इसे नमी और गर्मी से बचाकर रखा जाए तो इसे लंबे वक्त तक स्टोर करके रखा जा सकता है. हालांकि, अगर आपके घर में बहुत ज्यादा गर्मी या नमी है तो फ्रिज में रखना बेहतर बेस्ट हो सकता है.
सोन पापड़ी को स्टोर करने के आसान तरीके
एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल
सोन पापड़ी को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें, क्योंकि नमी की वजह से मिठाई खराब हो सकती है. अगर सोन पापड़ी में नमी लग जाए तो यह आपस में चिपकने लगती है. अगर पैकेट खोल दिया है तो सोन पापड़ी जल्दी खराब हो जाएगी, इसलिए एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें.
ज्यादा गर्मी में रखने से बचें
सोन पापड़ी को ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप न आती हो. कई बार गैस स्टोव, ओवन या गर्म चीजों के पास भी इसे रखने से बचें. ज्यादा गर्मी की वजह से इसमें मौजूद घी की क्वालिटी और मिठाई की बनावट इफेक्ट हो सकती है. इसलिए ऐसी जगह पर रखें, जहां गर्मी ज्यादा न हो और ठंडी हवा आती हैं.
फ्रिज में रखने का सही तरीका क्या है?
अगर मौसम बहुत गर्म और उमस भरा है तो सोन पापड़ी को फ्रिज में रख सकते हैं. इसके लिए एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें और खाने से कुछ देर पहले इसे बाहर निकाल लें, ताकि इसका स्वाद बेहतर लगे. खोलकर सोन पापड़ी सख्त हो जाती है, जिसे खाया नहीं जा सकता.
सोन पापड़ी कितने दिन तक रखकर खा सकते हैं?
सोन पापड़ी को कितने दिन तक रख सकते हैं यह उसकी पैकेजिंग और स्टोरेज पर डिपेंड करता है. अगर डेट ज्यादा पुरानी है तो इसे ज्यादा दिन तक खुला रखना अच्छा नहीं होगा. CFTRI के शोध में बताया गया है कि सोन पापड़ी की शेल्फ लाइफ लगभग 12 दिन बताई गई थी. इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार से खरीदी गई हर सोन पापड़ी कई महीनों तक खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Choti Diwali Cleaning Tips: छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines