Matar Ko Store Kaise Kare: सर्दियों में मटर बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं. हर रोज लोग इसका सेवन करते हैं और तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं. मटर का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसलिए ज्यादातर लोगों का पूरे साल खाने का मन करता है. हालांकि, अब मटर का सीजन जा रहा है, ऐसे में अगर चाहें तो इसे स्टोर करके रख सकते हैं. खास बात यह है कि आप मटर के दाने को एक महीने तक आराम से रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि मटर के दाने कई बार सख्त हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कोशिश करें इस्तेमाल करने से पहले हल्का गर्म कर लें.
इसे भी पढ़ें- बच्चा दांत क्यों पीसता है? डॉक्टर ने बताया कैसे छुड़ाएं बच्चे के दांत पीसने की आदत
मटर स्टोर करने के हैक्स | How to Store Peas In Fridge
फ्रीजर में मटर स्टोर करें
यह तरीका सबसे आसान है और इस्तेमाल किया जाता है. इस हैक से आप आसानी से मटर को स्टोर कर सकते हैं.
क्या करें?
- सबसे पहले फ्रेश और हरी मटर लें और उसके छिलके उतारें.
अब मटर को साफ पानी से 3 बार धोएं और बर्तन में पानी उबालकर मटर को 2 मिनट तक उबालें.
इसके बाद तुरंत मटर को ठंडे पानी में डाल दें. फिर पानी में से निकालकर मटर सुखा लें.
अब मटर को एयरटाइट पाउच या डिब्बे में भर दें और फ्रीजर में रखें. - इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि मटर बिल्कुल भी गीले नहीं होने चाहिए.
बिना फ्रिज के मटर कैसे करें स्टोर?
बिना फ्रिज के भी मटर के दाने स्टोर किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे.
क्या करें?
- सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें और फिर कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें.
- सूखी मटर को कपड़े की थैली या ढक्कन वाले डिब्बे में रखें. इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें.
कपड़े या टिश्यू का करें इस्तेमाल
- मटर को स्टोर करने से पहले आप दाने कपड़े या टिश्यू में लपेटकर स्टोर करें.
- ऐसा करने से मटर का पानी अच्छी तरह से सुख जाएगा और यह खराब नहीं होगा.
- इसके लिए आप मटर को सूखे कपड़े या टिश्यू पेपर में लपेटें और फिर डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें.
इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
4 mins agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
22 mins agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
3 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
18 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
21 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
23 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines