आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल भारतीय किचन में सबसे ज्यादा किया जाता है. आलू का स्वाद न सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि इसे हर सब्जी के साथ आसानी से बनाया जा सकता है. इसलिए भारतीय किचन में आपको कुछ मिले या न मिले, लेकिन आलू जरूर मिलेंगे जिसे लंबे वक्त तक स्टोर करके रखा जा सकता है. हालांकि, कई बार वक्त बचाने के लिए हम आलू को पहले ही काटकर रख देते हैं, लेकिन कुछ देर बाद उनका रंग काला या भूरा होने लगता है. इससे आलू देखने में पुराने लगते हैं और कई लोगों को लगता है कि ये खराब हो गए हैं. हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता. दरअसल, आलू काटने के बाद एयर में आने से उसके एंजाइमेटिक ब्राउनिंग का प्रोसेस शुरू हो जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर कटे हुए आलू को जल्दी काला होने से बचाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे होगी तैयार
आलू को स्टोर करने के लिए पानी आएगा काम
आलू काटने के तुरंत बाद उन्हें एक बर्तन में ठंडे पानी में पूरी तरह डुबोकर रख दें. इससे कटे हुए आलू पर हवा कम लगती है, जिससे इसका रंग काला होने से बच जाता है. अगर आलू को कुछ समय बाद इस्तेमाल करना है तो उन्हें पानी में रखने के बाद फ्रिज में रखना बेहतर रहेगा. बाकी बेहतर होगा कि आप आलू तभी काटें, जब इसका इस्तेमाल करें.
नींबू का रस आएगा काम
पानी में थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाने से भी आलू के ब्राउन होने की प्रोसेस हल्का करने में मदद मिल सकती है. नींबू में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन से जुड़ा प्रोसेस धीमा करता है. हालांकि, बहुत ज्यादा नींबू डालने से आलू के स्वाद पर असर पड़ सकता है. इसलिए कम मात्रा में इस्तेमाल करें, जिससे आलू को काला होने से बचाया जा सके. बाकी आलू पर हवा लगने से बचाएं, ताकि परेशानी किसी भी तरह की परेशानी न हो पाए.
सिरके वाले पानी का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
अगर नींबू नहीं है तो पानी में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका मिलाकर उसमें कटे आलू रखे जा सकते हैं. अम्लीय वातावरण आलू के रंग बदलने के प्रोसेस को धीमा कर सकता है. इसे भी बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आलू का स्वाद बदल सकता है. आप सिरका बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद में किसी भी तरह की कमी न आए.
फ्रिज में रखें, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं
अगर कटे हुए आलू को कुछ घंटों बाद इस्तेमाल करना है तो उन्हें पानी में डुबोकर रेफ्रिजरेटर में रखना बेहतर ऑप्शन है. इस्तेमाल करने से पहले पानी निकालकर आलू को अच्छी तरह धो लें और जरूरत हो तो साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लें. हालांकि, कटे हुए आलू को जरूरत से ज्यादा समय तक स्टोर करके रखने के बजाय जितनी जल्दी हो सके इस्तेमाल करना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- गणेश उत्सव के नौवें दिन लगाएं शाही ब्रेड मालपुए का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
8 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
9 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
11 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
15 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines