Kitchen Tips: आलू काटने के बाद हो जाते हैं काले? इन टिप्स से लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

Potatoes Turning Black: अगर आप आलू पहले से काटकर रखना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है कि कटे आलू को ठंडे पानी में पूरी तरह डुबोकर फ्रिज में रखें और जरूरत के वक्त इस्तेमाल करें.

Potatoes Turning Black

आलू को काला होने से बचाएंगे ये टिप्स- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल भारतीय किचन में सबसे ज्यादा किया जाता है. आलू का स्वाद न सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि इसे हर सब्जी के साथ आसानी से बनाया जा सकता है. इसलिए भारतीय किचन में आपको कुछ मिले या न मिले, लेकिन आलू जरूर मिलेंगे जिसे लंबे वक्त तक स्टोर करके रखा जा सकता है. हालांकि, कई बार वक्त बचाने के लिए हम आलू को पहले ही काटकर रख देते हैं, लेकिन कुछ देर बाद उनका रंग काला या भूरा होने लगता है. इससे आलू देखने में पुराने लगते हैं और कई लोगों को लगता है कि ये खराब हो गए हैं. हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता. दरअसल, आलू काटने के बाद एयर में आने से उसके एंजाइमेटिक ब्राउनिंग का प्रोसेस शुरू हो जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर कटे हुए आलू को जल्दी काला होने से बचाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे होगी तैयार

विज्ञापन

आलू को स्टोर करने के लिए पानी आएगा काम 

आलू काटने के तुरंत बाद उन्हें एक बर्तन में ठंडे पानी में पूरी तरह डुबोकर रख दें. इससे कटे हुए आलू पर हवा कम लगती है, जिससे इसका रंग काला होने से बच जाता है. अगर आलू को कुछ समय बाद इस्तेमाल करना है तो उन्हें पानी में रखने के बाद फ्रिज में रखना बेहतर रहेगा. बाकी बेहतर होगा कि आप आलू तभी काटें, जब इसका इस्तेमाल करें.  

नींबू का रस आएगा काम 

पानी में थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाने से भी आलू के ब्राउन होने की प्रोसेस हल्का करने में मदद मिल सकती है. नींबू में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन से जुड़ा प्रोसेस धीमा करता है. हालांकि, बहुत ज्यादा नींबू डालने से आलू के स्वाद पर असर पड़ सकता है. इसलिए कम मात्रा में इस्तेमाल करें, जिससे आलू को काला होने से बचाया जा सके. बाकी आलू पर हवा लगने से बचाएं, ताकि परेशानी किसी भी तरह की परेशानी न हो पाए. 

सिरके वाले पानी का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

अगर नींबू नहीं है तो पानी में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका मिलाकर उसमें कटे आलू रखे जा सकते हैं. अम्लीय वातावरण आलू के रंग बदलने के प्रोसेस को धीमा कर सकता है. इसे भी बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आलू का स्वाद बदल सकता है. आप सिरका बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद में किसी भी तरह की कमी न आए. 

विज्ञापन

फ्रिज में रखें, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं

अगर कटे हुए आलू को कुछ घंटों बाद इस्तेमाल करना है तो उन्हें पानी में डुबोकर रेफ्रिजरेटर में रखना बेहतर ऑप्शन है. इस्तेमाल करने से पहले पानी निकालकर आलू को अच्छी तरह धो लें और जरूरत हो तो साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लें. हालांकि, कटे हुए आलू को जरूरत से ज्यादा समय तक स्टोर करके रखने के बजाय जितनी जल्दी हो सके इस्तेमाल करना बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ