Underarm Sweat Home Remedies: गर्मियों के मौसम में पसीना आता ही है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा पसीना आता है और अंडरआर्म्स गीले नजर आने लगते हैं. अंडरआर्म्स के पसीने की वजह से कपड़ों पर भी पसीने के निशान बन जाते हैं जिससे व्यक्ति को कई बार शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी पसीने से परेशान हैं तो यहां जानिए बगलों पर मुल्तानी मिट्टी को किस तरह लगाने पर पसीना कंट्रोल (Sweat Control) किया जा सकता है.
बगलों के पसीने को कैसे करें कंट्रोल
इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इस नुस्खे को शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) में अरारोट, सौंफ का पाउडर और गुलाब का पाउडर मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इसे अंडरआर्म्स पर हल्का थपथपाते हुए लगा लें. इससे अंडरआर्म्स पर जरूरत से ज्यादा पसीना आना कम होगा और बदबू भी कम होगी.
ये नुस्खे भी आ सकते हैं आम
मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जैल मिलाकर भी लगाया जा सकता है. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जैल को एकसाथ मिलाकर लगाने पर यह त्वचा को एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है जिससे नमी कंट्रोल होने में मदद मिलती है.
अंडरआर्म्स को करें शेव
अंडरआर्म्स को शेव करने पर पसीना कम आता है और कम जमता है. इससे बदबू भी कम आती है. ऐसे में अंडरआर्म्स को शेव्ड रखना फायदेमंद होता है.
इन चीजों को खाने से करें परहेज
ऐसे कुछ फूड्स हैं जिन्हें खाने पर पसीना ज्यादा आता है, प्रोसेस्ड फूड्स, एल्कोहल, बीयर, कैफीन, हाई फैट फूड्स या ज्यादा मसालेदार चीजें खाने पर पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में इन चीजों को खाने से परहेज करें.
इन चीजों को खाने पर मिलेगा फायदा
ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने पर पसीना कम आता है. इन चीजों को खाने-पीने पर पसीना कम होने लगता है. पानी, कैल्शियम से भरपूर चीजें, बादाम, केले, दूध, फल, सब्जियां, ऑलिव ऑयल, ओटमील, ग्रीन टी और शकरकंदी को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
खुद को रखें हाइड्रेटेड
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें जिससे शरीर का तापमान रेग्यूलेटेड रहे और बार-बार पसीना ना आए.
यह भी पढ़ें- बच्चे की गर्दन पर रैशेज नजर आने का क्या कारण है? डॉक्टर ने बताया लाल निशान पड़ने से कैसे रोकें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
13 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
16 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
17 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
18 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
19 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
21 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
22 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
23 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines