हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Garba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी

Garba Night Tips: अगर आप कहीं बाहर गरबा खेलने के लिए जा रही हैं तो कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके. इस लेख में बताए गए टिप्स महिलाओं के लिए  मददगार साबित हो सकते हैं और घर से निकलने से पहले इन बातों को फॉलो कर सकते हैं. 

विज्ञापन
अगर आप रात में गरबा खेलने के लिए बाहर जा रही हैं तो मस्ती के साथ अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी है. Image Credit- Freepik

नवरात्रि के दौरान गरबा नाइट का इंतजार कई लोग पूरे साल करते हैं. रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल आउटफिट, गरबा की धुन और दोस्तों के साथ डांस का मजा इस त्योहार को खास बना देता है. लेकिन अगर आप रात में गरबा खेलने के लिए बाहर जा रही हैं तो मस्ती के साथ अपनी सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी है. खासकर महिलाओं को कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि गरबा नाइट का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके. हम कुछ टिप्स आपके साथ साझा कर रहे हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- आगरा की ऐतिहासिक राम बारात में कैसे पहुंचें? जानिए कब निकलेगी ये है शाही यात्रा

गरबा खेलने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान | Things Keep in Mind While Playing Garba at Night 

आने-जाने का इंतजाम पहले करना 

गरबा इवेंट से लौटने का प्लान पहले ही बना लें. अगर देर रात तक कार्यक्रम चलने वाला है तो कैब, ऑटो या अपनी गाड़ी का इंतजाम पहले से तय कर लें. कोशिश करें कि अकेले सुनसान जगह पर खड़े होकर गाड़ी का इंतजार न करें, क्योंकि ऐसा करना खतरे से भरा हुआ हो सकता है. बाकी अपनी आने-जाने की लोकेशन पहले ही किसी को भेज दें. 

विज्ञापन

फोन को रखें फुल चार्ज

गरबा नाइट पर निकलने से पहले मोबाइल की बैटरी जरूर चेक कर लें. फोन चार्ज होना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर परिवार, दोस्तों या इमरजेंसी होने पर बात की जा सके. अगर आप लंबे वक्त के लिए घर से बाहर जा रही हैं या फिर आपका फोन खराब है तो पावर बैंक को जरूर लेकर जाएं. इससे परेशानी नहीं होगी और सेफ्टी के साथ गरबा खेल सकते हैं. 

कपड़े और फुटवियर सही सेलेक्ट करें 

गरबा में लगातार डांस करना पड़ सकता है, इसलिए सिर्फ फैशन नहीं बल्कि कंफर्ट का भी ध्यान रखें. बहुत भारी कपड़े या ऐसे जूते पहनने से बचें जिनमें लंबे समय तक चलना या डांस करना मुश्किल हो. फुटवियर पैरों को इफेक्ट कर सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप लंबे हील्स वाले फुटवियर बिल्कुल न वियर करें. 

विज्ञापन

पेपर स्प्रे साथ रखें

गरबा खेलने के लिए जा रही हैं तो अपने बैग में पेपर स्प्रे जरूर रखें. इसे  बैग में एकदम अंदर नहीं रखना है, क्योंकि जरूरत के वक्त यह मिलेगा नहीं. अगर आपके साथ रास्ते में कोई गलत बिहेवियर करें तो आप उनकी आंखों में छिड़ककर वहां से तुरंत भाग सकती हैं. आप पेपर स्प्रे या फिर सेफ्टी के लिए कुछ भी रख सकती हैं. 

इस तरह मस्त हो सकती है गरबा नाइट 

गरबा नाइट का मजा तभी पूरा होता है जब आप खुद को सेफ्टी महसूस करें. इसलिए इवेंट में जाने से पहले आने-जाने की प्लान बनाएं, फोन चार्ज रखें, भरोसेमंद लोगों को अपनी जानकारी दें और भीड़ में अपने सामान का ध्यान रखें. थोड़ी सी सावधानी के साथ आप गरबा की मस्ती को ज्यादा बेफिक्र होकर एन्जॉय कर सकती हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- गुजरात जैसा गरबा खेलना है? बिना दिल्ली-NCR छोड़े इन 5 जगहों पर मिलेगा असली डांडिया का मजा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola