Ways To Sharpen Knives: किचन में तेज धार वाला चाकू न सिर्फ काम को आसान बनाता है, बल्कि सेफ भी माना जाता है. हालांकि, चाकू का धार हर दूसरे महीने बेकार हो जाती है, जिससे सब्जियां और फल काटने में ज्यादा मेहनत लगती है. शॉप पर जाकर हर बार चाकू में धार लगाने का वक्त नहीं होता. इसलिए लोग शार्पनर या वेटस्टोन खरीद कर रख लेते हैं, लेकिन अगर आपके पास नहीं है तो पुराने अखबार का इस्तेमाल करें. हमें पता है कि यह सुनने में आपको बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन इससे चाकू की धार को थोड़ा बेहतर बनाया जा सकता है. हालांकि, यह तरीका पूरी तरह कुंद हो चुके चाकू को नया जैसा तेज नहीं बनाता, बल्कि उसकी धार को हल्का-सा रिफाइन करने में मदद करता है. आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- तुम लोग का ब्रेकअप होगा… सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के रिश्ते पर क्यों कही थी यह बात
क्या न्यूज पेपर से चाकू की धार बढ़ सकती है?
न्यूज पेपर की स्याही और उसका महीन टेक्सचर हल्के एब्रैसिव की तरह काम करता है. यह चाकू की धार पर मौजूद बर्स को सीधा करने में मदद कर सकता है. इससे चाकू पहले से थोड़ा बेहतर कटिंग करने लगता है.
न्यूज पेपर से चाकू की धार बढ़ाने का तरीका | Sharpening A Knife With Newspaper
सीधी जगह पर अखबार रखें- किसी टेबल या किचन काउंटर पर 5 पन्नों वाला न्यूज पेपर बिछा दें ताकि वह हिले नहीं.
चाकू का सही एंगल रखें- चाकू को लगभग 15 से 20 डिग्री के एंगल पर रखें, क्योंकि यही एंगल धार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
हल्के हाथ से ब्लेड चलाएं- चाकू की धार को अखबार पर अपनी ओर धीरे-धीरे स्लाइड करें. दोनों तरफ 15 बार स्ट्रोक लगाएं और ज्यादा जोर ना लगाएं.
धार को चेक करें- किसी कागज या टमाटर जैसी नरम चीज को काटकर देखें. अगर कटिंग पहले से आसान हो गई है तो इस तरीके को अपनाया जा सकता है.
किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर चाकू की पूरी तरह से कुंद खराब हो गई है तो यह तरीका काम नहीं करेगा. धार लगाते वक्त ज्यादा जोर ना लगाएं, क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है.
- अगर चाकू में जंग लगी है या धार बुरी तरह खराब हो चुकी है तो शार्पनिंग स्टोन या प्रोफेशनल शार्पनिंग इस्तेमाल करना बेहतर है.
हमेशा लकड़ी या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद चाकू को धोकर अच्छी तरह सुखाएं.
इसे भी पढ़ें- चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
43 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines