Tulsi Plant Ko Ghana Kaise Banaye: तुलसी का पौधा भारतीय घरों में सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा भी माना जाता है. आयुर्वेद में तुलसी को कई बीमारियों से बचाव के लिए लाभकारी बताया गया है. हालांकि गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण तुलसी का पौधा जल्दी कमजोर होकर सूखने लगता है. इतना ही नहीं, कई बार सही देखभाल न होने के कारण भी पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और यह बढ़ना रुक जाता है. ऐसे में अगर समय पर सही पोषण और देखभाल दी जाए, तो तुलसी का पौधा लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रह सकता है. आइए जानते हैं आप कैसे घरेलू तरीकों से तुलसी के पौधे को सूखने से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फर्स्ट एड बॉक्स में क्या क्या होना चाहिए? सफर पर निकलने से पहले इन चीजों को रखना ना भूलें
तुलसी के पौधे के लिए घर पर बनाएं नेचुरल खाद How To Grow Tulsi Plant Faster
तुलसी के पौधे को स्वस्थ और घना बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खाद (Natural Fertilizer) का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर माना जाता है. इसके लिए आप किचन में बचने वाले कई चीजों का उपयोग करके आसानी से ऑर्गेनिक खाद (Organic Fertilizer) बना सकते हैं. उदाहरण के लिए सब्जियों और फलों के छिलके, इस्तेमाल की हुई चायपत्ती और सूखे पत्तों को एक बर्तन में इकट्ठा करके उसमें थोड़ी गोबर की खाद या कोकोपीट मिला लें. इस मिश्रण को समय-समय पर हिलाते रहें ताकि यह धीरे-धीरे सड़कर खाद बन जाए. कुछ ही हफ्तों में यह पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर तैयार हो जाती है, जिससे तुलसी का पौधा तेजी से बढ़ने लगता है. इसके अलावा गोबर की खाद और वर्मीकम्पोस्ट भी पौधे को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं.
गर्मियों में तुलसी के पौधे को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स
- पानी सही समय पर दें: गर्मियों में तुलसी को सुबह या शाम के समय पानी देना सबसे अच्छा होता है. इससे पौधे में ताजगी बनी रहती है और वह हरा-भरा घना बना रहता है.
- मिट्टी को नम रखें: इस बात का ख्याल रखें कि मिट्टी हल्की नम रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें क्योंकि इससे जड़ें खराब हो सकती हैं.
- सीधी धूप से बचाव करें: तुलसी को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले लेकिन दोपहर की तेज धूप सीधे न पड़े, इससे पौधा जल्दी सूख जाता है.
- समय-समय पर मिट्टी ढीली करें: मिट्टी को किसी लकड़ी या खुरपी की मदद से हल्का सा ढीला करने से हवा जड़ों तक पहुंचती है और पौधा स्वस्थ रहता है, ध्यान रखें कि जल्द बाजी मत कीजिएगा, वरना जड़ को नुकसान पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड की छुट्टी को बनाने चाहते हैं यादगार? बैग पैक कर पहुंच जाएं राजस्थान के इन खूबसूरत
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
6 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
13 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines