सर्दियों में खाना पसंद है भुट्टा? बिना जले भूनने के लिए अपनाएं ये वायरल हैक, चुटकियों में हो जाएगा काम 

Is Roasted Corn Healthy: भुट्टा कई बार घर पर ही भुनने का मन करता है, लेकिन इसके जल जाने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो हमारी बताई गई ट्रिक को अपनाएं और परफेक्ट तरीके से भुट्टा भूनकर सर्दियों का लुत्फ उठाएं.

Is Roasted Corn Healthy

इसके लिए आपको कोयले या फिर रेत की जरूरत नहीं पड़ेगी- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

How to Roast Corn: सर्दियों में भुट्टा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लोग इसे कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं. कुछ लोग उबालना पसंद करते हैं तो कुछ पॉपकॉर्न बनाकर खाते हैं. लेकिन, भुट्टे खाने का असली मजा भुनकर खाने में आता है. हालांकि, रोज-रोज भुने हुए भुट्टे को खरीदना या दुकानदार को ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप बिल्कुल परफेक्ट तरीके से घर पर भी भुट्टे को भून सकते हैं. इसके लिए आपको कोयले या फिर रेत की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको हमारे बताए गए हैक को फॉलो करना होगा. इस हैक को अपनाने के बाद भट्टा बिना जले आराम से सिक जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- Pornstar Martini Recipe: पॉर्नस्टार मार्टिनी कैसे बनाते हैं? मॉडर्न क्लासिक ड्रिंक को ऐसे करें तैयार

विज्ञापन

घर पर कैसे भुन सकते हैं भुट्टा? 

वैसे तो भुट्टा कोयले पर भुना जाता है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है तो गैस का इस्तेमाल करना होगा. गैस पर भुट्टा बहुत ही आसानी से भुन जाएगा और आप घर बैठे भुट्टे का लुत्फ उठा पाएंगे.
 
भुट्टा जलने से बचाने के लिए क्या करें?
 
कई लोगों की शिकायत होती है कि गैस पर भुट्टा अक्सर जल जाता है. ऐसे में आप फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें. इससे ये अंदर से भुन भी जाएगा और आसानी से ग्रिल भी हो जाएगा.
 
फॉयल पेपर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • यह हैक आपको अजीब लग सकता है, लेकिन बहुत काम का है. 
  • इसके लिए सबसे पहले भुट्टे के छिलके अच्छी तरह से निकाल लें. 
  • भुट्टे को साफ करें और फॉयल पेपर पर तेल लगाकर भुट्टे को लपेटकर रख दें. 
  • आप पिघला हुआ बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.बटर लगाने के बाद भुट्टे को गैस पर रख दें. 
  • अगर आपके पास ओवन है तो इसका इस्तेमाल करें.
  • इसे टाइमर लगाकर प्रीहीट करें और जब ओवन प्रीहीट हो जाए, तो भुट्टे को रख दें. 
  • 10 मिनट बाद भुट्टा आसानी से भून जाएगा और आपका काम आसान हो जाएगा.
  • बस भुट्टे को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से नमक या नींबू लगाकर सर्व करें. 

फॉयल पेपर नहीं है तो क्या करें?
 
अगर आपके पास फॉयल पेपर नहीं है तो सिर्फ गैस का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको हल्की आंच का इस्तेमाल करना है, क्योंकि ज्यादा तेज आंच पर भुट्टा ऊपर से जल जाएगा और अंदर से कच्चा ही रहेगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ