Kurti Ka Istemal Kaise Kare: महिलाओं की अलमारी में कुछ मिले या न मिले, लेकिन कुर्तियों का ढेर जरूर मिल जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कुछ समय में नया फैशन और ट्रेंड आ जाता है, जिससे पुरानी कुर्तियां अलमारी के किसी कोने में पड़ी रह जाती हैं. अगर आप भी अपनी पुरानी कुर्तियों को बेकार समझकर फेंकने की सोच रही हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से इन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है. आप इससे काफी कुछ बना सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ आसान चीजें बताएंगे. इन्हें आप घर को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए इस लेख में पुरानी कुर्ती को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान और शानदार तरीके जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Sawan Special: गेहूं के आटे से बनाएं स्वादिष्ट कंसार, मिनटों में तैयार होगी पारंपरिक मिठाई
पुरानी कुर्ती का कैसे इस्तेमाल करें? | Old Kurti Reuse Ideas
कुशन कवर करें तैयार
अगर आपकी कुर्ती का फैब्रिक और प्रिंट अच्छा है तो उससे खूबसूरत कुशन कवर तैयार किया जा सकता है. बस कुर्ती के सामने या पीछे वाले हिस्से को सही आकार में काटकर सिलाई करें और उसमें चेन या बटन लगा दें. ऊपर से कुछ डेकोरेट करना है तो करिए ताकि खूबसूरती बढ़ाई जा सके.
टोट बैग तैयार करें
पुरानी कॉटन या हैंडलूम कुर्ती से एक स्टाइलिश टोट बैग बनाया जा सकता है. इसके लिए नीचे का हिस्सा आपस में मिला दें और दोनों तरफ हैंडल लगा दें. बस आपका इको-फ्रेंडली बैग तैयार है, जिसे शॉपिंग, ऑफिस या रोज के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
एप्रन के तौर पर करें इस्तेमाल
अगर आपको कुकिंग या पेंटिंग का शौक है तो पुरानी कुर्ती से एप्रन भी बनाया जा सकता है. आप डोरी कुर्ती के आस्तीन से बना सकते हैं. डिजाइन अपने हिसाब से डिसाइड करें और कुर्ती के प्रिंट्स अच्छे सेलेक्ट करें.
पोटली या पाउच तैयार करें
कुर्ती के बचे हुए कपड़े से छोटे-छोटे पाउच या पोटली बैग बनाए जा सकते हैं. इनमें ज्वेलरी, मेकअप, चार्जर, ईयरफोन या छोटी-छोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. हालांकि, आपको पोटली या पाउच के लिए प्लेन यानी सिंपल कुर्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कवर बनाएं
आप लैपटॉप या किताबों का फैब्रिक कवर भी बना सकते हैं. हर किसी किताब का नहीं, कोई खास किताब को डिजाइन किया जा सकता है. ऐसा करने से आपको सामान को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा और लंबे वक्त तक किताब खराब भी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- चेहरा धोने के बाद क्या करें? जानिए 2 मिनट का आसान स्किनकेयर सीक्रेट
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines