हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह फिर से करें इस्तेमाल, बनाएं घर की ये चीजें

How To Reuse Old Blanket: पुराने हो चुके कंबलों को आप फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां जानिए किस तरह कंबलों को रियूज करें जिससे इन कंबलों को फेंकने की नौबत नहीं आएगी.

विज्ञापन
पुराने कंबलों से क्या बनाया जा सकता है, जानिए यहां. Image Credits - AI

Old Blanket Uses: सर्दियां आने लगी हैं और पुराने कंबलों को पलंग या बक्सों से बाहर निकाला जा रहा है. कुछ पुराने कंबल सही हालत में होते हैं तो कुछ इतने गले हुए या खराब दिखने लगते हैं कि उन्हें बदलना जरूरी हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने कंबलों को उठाकर फेंक देते हैं तो गलती करते हैं. इन कंबलों से घर की कई चीजें बनाई जा सकती हैं जो एकदम नई दिखाई देती हैं. यहां जानिए किस तरह पुराने कंबलों को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. इन तरीकों से आपको कुछ छेद या यहां-वहां से कटे-फटे कंबलों को पूरा का पूरा फेंकना नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें – घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएंगे Switch Boards, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

पुराने कंबलों से क्या बनाएं | How To Reuse Old Blankets

अपने पालतु के लिए बनाएं बेड

विज्ञापन

आप पुराने कंबलों से अपने पालतु डॉग या कैट के लिए बेड बना सकते हैं. कंबलों में अपनी रूई होती है और अगर नहीं है तो आप कंबल को सिलकर इसमें रूई भर सकते हैं. इससे आपके पालतु के लिए एक फ्लफी और कंफर्टेबल बेड तैयार हो जाएगा.

बना सकते हैं तकिया

विज्ञापन

पुरानी चादर या कंबल से तकिया तैयर किया जा सकता है. सर्दियों में खासतौर से नॉर्मल तकिये के कवर ठंडे पड़ जाते हैं. ऐसे में अगर पुराने कंबल से तकिया बनाया जाए तो यह तकिया हमेशा ही गर्म रहता है जिसपर सिर रखते ही आराम महसूस होता है.

बना सकते हैं एपरन या ओवन मिट्स

विज्ञापन

कंबल को काटकर आप उससे किचन में पहने जाना वाला एपरन या फिर ओवन में इस्तेमाल होने वाले मिट्स बना सकते हैं. आप इन्हें खुद सिल सकते हैं या फिर बाहर से सिलवा सकते हैं. सर्दियों में किचन में काम करते हुए कंबल से तैयार एपरन या मिट्स पहनने पर सर्दी में एक एक्स्ट्रा लेयर भी मिल जाती है.

बना सकते हैं हैंडबैग

विज्ञापन

चाहे आप बाहर रोजमर्रा में लेकर जाने लायक बैग ना बना पाएं लेकिन सब्जियां या घर का अन्य सामान लाने और ले जाने वाला बैग तैयार कर सकते हैं. खासकर पतले कंबलों से बैग्स बनाना आसान भी होता है और बैग्स सुंदर भी दिखते हैं.

पायदान भी बना सकते हैं

विज्ञापन

घर में सर्दियों के मौसम में कोशिश यही रहती है कि ठंडे फर्श पर कम से कम पैर रखा जाए. ऐसे में आप घर में जगह-जगह कंबल से पायदान बनाकर बिछा सकते हैं. ये गर्म पायदान पैर पोंछने के भी काम आएंगे.

सारे कंबल मिलाकर बनवाएं बेड के लिए लेयर

विज्ञापन

सारे कंबलों को मिलाकर आप बेड पर बिछाए जाने वाली एक्स्ट्रा लेयर बना सकते हैं. इस एक्स्ट्रा लेयर को बेड पर बिछा देने से सर्दियों में बिस्तर ठंडा नहीं लगेगा और एक्स्ट्रा गर्माहट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें – तांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर, दिवाली से पहले चमक जाएंगे पूजा के बर्तन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola