Wrinkles Ayurvedic Remedies: उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं. लेकिन, झुर्रियां त्वचा का सही तरह से ख्याल ना रखने पर भी नजर आ सकती हैं. चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर, धूप के असर से या खानपान सही ना होने पर भी चेहरे पर झुर्रियां (Jhurriya) दिखने लगती हैं. अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखने वालों की त्वचा इसीलिए हमेशा टाइट नजर आती है. ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर झुर्रियां आने से परेशान हैं और चाहते हैं कि स्किन पर दिखने वाले ये रिंकल्स और फाइन लाइंस हल्के हो जाएं तो नैचुरोपैथ डॉ. मनोज दास का बताया आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. डॉ. मनोज दास ने बताया कि किस तरह घर पर झुर्रियां कम करने वाला जैल बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.
झुर्रियां कम करने का आयुर्वेदिक नुस्खा | Ayurvedic Remedy To Reduce Wrinkles
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि ढीली और लटकती स्किन कोई नहीं चाहता है. ऐसे में झुर्रियों को कम करने के लिए अलसी के बीजों से जैल (Flax Seeds Gel) बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस छोटे से नुस्खे से बड़ा असर नजर आ सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक गिलास पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज डालकर उबाल लीजिए. जब यह पानी गाढ़ा हो जाए यानी जैल बनने लगे तो आंच बंद कर दें. अब मलमल का कपड़ा या सूती कपड़ा लेकर इस जैल को छानें और एक शीशी में भरकर रख लें.
यह भी पढ़ें – Shamita Shetty ने बताया इस एक कार्डियो हैक से कैलोरी होगी बर्न, जिम नहीं बल्कि घर पर करना होगा यह काम
चेहरे पर कैसे लगाएं यह जैल
जब भी इसे चेहरे पर लगाना हो तो एक चम्मच अलसी के जैल में आधा चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें. इस स्किन लिफ्टिंग मास्क को ऊपर की तरफ चेहरे पर लगाएं. इस जैल को स्किन पर लगाकर आधा घंटा रखने के बाद हटा सकते हैं.
कितनी बार लगाएं यह जैल
एक्सपर्ट का कहना है कि आप इस जैल को रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं लेकिन अगर समय नहीं मिलता है तो हफ्ते में कम से कम 3 बार इस जैल को लगाएं. इसका कमाल का असर नजर आएगा और झुर्रियां कम होती दिखने लगेंगी.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – इस एक सब्जी के रस से हल्के होंगे डार्क सर्कल्स, हट जाएंगे आंखों के काले घेरे
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
3 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines