Shamita Shetty ने बताया इस एक कार्डियो हैक से कैलोरी होगी बर्न, जिम नहीं बल्कि घर पर करना होगा यह काम

Shamita Shetty Cardio: जिम जाने का समय नहीं है तो घर पर ही आसानी से इस एक कार्डियो एक्सरसाइज को किया जा सकता है.

Shamita Shetty

Shamita Shetty ने बताया खुद को इस तरह फिट रख सकते हैं आप. Image Credit- Instagram

Celebrity Fitness: फिटनेस चॉइस नहीं बल्कि प्रायोरिटी होनी चाहिए और रोजाना खुद को फिट रखने के लिए इंटेंस एक्सरसाइज नहीं की जा रही तो कुछ ना कुछ ऐसा जरूर करना चाहिए जिससे शरीर की कैलोरी बर्न हो. कैलोरी बर्न होने पर ही मोटापा नहीं बढ़ता है और शरीर फिट रहने लगता है. शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा ही सिंपल कार्डियो हैक शेयर किया है जिससे शरीर को फिट रहने में मदद मिलती है. आप भी शमिता की इस कैलोरी बर्निंग ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

शमिता शेट्टी का कार्डियो हैक

शमिता ने बताया कि जब आपके पास जिम जाने का समय ना हो तो घर पर ही इस एक कार्डियो (Cardio) को किया जा सकता है. यह कार्डियो हैक है सीढ़ियां चढ़ना. शमिता ने अपने पोस्ट में सीढ़ियां चढ़ते-उतरते दिखाया है और सभी को सलाह दी है कि वे भी सीढ़ियां चढ़ और उतर सकते हैं. यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है. कैलोरी बर्न होने का मतलब है फैट बर्न होना.

विज्ञापन

सीढ़िया चढ़ने के क्या फायदे होते हैं

विज्ञापन
  • सीढ़िया चढ़ना कई तरह से फायदेमंद है. इससे बॉडी वेट कंट्रोल में रहता है.
  • अगर रोजाना 20 से 25 मिनट सीढ़िया चढ़ी जाएं तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है.
  • हाई ब्लड प्रैशर और डायिबिटीज जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं.
  • सीढ़ियां चढ़ने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों के रोग दूर रहते हैं.
  • सीढ़ियां चढ़ना-उतरना मसल्स के लिए भी एक अच्छी एक्सरसाइज है. इससे मसल्स मजबूत होने लगती हैं.
  • शरीर का फैट बर्न होने लगता है और मोटापे से परेशान लोग खासतौर से कई हद तक वजन कम कर सकते हैं.

पोश्चर का ध्यान रखें

जब भी आप सीढ़ियां चढ़ें और उतरें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका पोश्चर ठीक रहे. अपने शरीर को रिलैक्स्ड रखें और गर्दन को सीधा रखकर ऊपर चढ़ें. इसके साथ ही, अपनी पीठ को सीधा रखें. अगर आपकी पीठ झुकी हुई होगी तो इससे पीठ में दर्द हो सकता है. अपने पूरे पैर को सीढ़ी पर रखकर ऊपर की तरफ चढ़ें, अपने हाथ जेब में ना डालें और सीढ़ियां देखकर ही ऊपर चढ़ें और उतरें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ