Cleaning Hacks: प्लास्टिक या स्टील की बाल्टी पर अक्सर ही खारे पानी के दाग लग जाते हैं. इन दागों के कारण बाल्टी देखने में तो बुरी लगती ही है, साथ ही इस बाल्टी में नॉर्मल पानी भरा जाए तो वो भी गंदा होने लगता है. ऐसे में इस गंदी बाल्टी को फेंककर नई बाल्टी लेने का कोई तुक नहीं बनता है. आप घर पर ही इस बाल्टी को नए जैसा चमका सकते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर खारे पानी के दाग (Khare Pani Ke Daag) जमी बाल्टी को साफ करके नई बाल्टी जैसा चमकाया जा सकता है. ये हैक्स आपके बेहद काम आएंगे.
यह भी पढ़ें – गंदे और चिपचिपे तौलिये को कैसे करें साफ? यहां जानिए किस तरह Towels की गंदगी ही नहीं बल्कि बदबू भी होगी दूर
खारे पानी के दाग लगी बाल्टी को कैसे करें साफ
सिरका आएगा काम
जिद्दी दागों को हटाने में सफेद सिरके (White Vinegar) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी में सादा पानी भरकर उसमें 2 कप के करीब सफेद सिरका डाल दें. 10 से 15 मिनट बाद पानी गिराकर बाल्टी को ब्रश की मदद से साफ करें. सिरका बाल्टी पर लगे पाने के खारे दागों को ढीला करता है जिससे बाल्टी को साफ करना आसान हो जाता है.
सिरके से बाल्टी साफ करने का एक तरीका यह भी है कि विनेगर में कपड़े को डुबोकर इस कपड़े से बाल्टी को घिसा जा सकता है. स्टील की बाल्टी को इस तरह साफ करने पर अच्छा असर दिखता है.
बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
गंदी बाल्टी साफ करने में बेकिंग सोडा (Baking Soda) भी अच्छा असर दिखाता है. पानी की बाल्टी को खाली करें और इसमें हल्का सा विनेगर और बेकिंग सोडा छिड़क दें. 20 मिनट बाल्टी को जस का तस रहने दें. बाल्टी के अंदर बबल्स बनते नजर आने लगेंगे. अब बाल्टी को ब्रश से घिसें. इसके बाद पानी डालकर इसे अच्छे से धोकर साफ करें. हफ्ते में एकबार इस तरह बाल्टी की सफाई की जाए तो बाल्टी पर कभी खारे पानी के दाग नहीं जमते हैं.
घर पर बनाएं क्लीनिंग सोल्यूशन
पानी की बाल्टी से खारे पानी के दाग और गंदगी हटाने के लिए क्लीनिंग सोल्यूशन बनाया जा सकता है. इस सोल्यूशन को बनाने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड को पानी के साथ मिला लें. इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाला जा सकता है. इस सोल्यूशन को बाल्टी में डालें और फिर ब्रश की मदद से बाल्टी को घिसकर साफ कर लें. बाल्टी पर लगे दाग-धब्बे साफ होने लगेंगे.
नींबू और नमक भी दिखाएंगे असर
बाल्टी पर जमी खारे पानी की पपड़ी को हटाने के लिए नमक और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी के अंदर और बाहर नमक और नींबू के रस को मिलाकर लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद स्क्रबर से घिसें और फिर गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें. जिद्दी दाग ढीले पड़कर साफ होने लगते हैं.
साइट्रिक एसिड भी है ऑप्शन
बाल्टी की सफाई के लिए साइट्रिक एसिड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी में गुनगुना पानी भरें और इसमें साइट्रिक एसिड पाउडर डालें और मिलाकर छोड़ दें. 20 मिनट बाद स्क्रबर की मदद से बाल्टी को धोएं. बाल्टी धोते समय लिक्विड डिशवॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी को थोड़ा ही रगड़ने पर इसके दाग छूटने लगते हैं और प्लास्टिक की बाल्टी साफ होने लगती है.
यह भी पढ़ें- लकड़ी की पुरानी अलमारी या मेज साफ करने के ये हैक्स हैं बेस्ट, यहां जानिए घर पर फर्नीचर क्लीनर कैसे बनाएं
संबंधित खबरें
फटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
15 mins agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 hr agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
4 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
5 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
5 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
6 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
19 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
19 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
20 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines