हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall

Remove Tape Marks From Wall: दीवार से टेप हटाने के बाद अगर चिपचिपा गोंद, काला पैच या निशान रह गया है, तो उसे जोर से रगड़ने की गलती ना करें. जानिए पेंट खराब किए बिना टेप और उसके बचे हुए निशान हटाने के आसान तरीके.

विज्ञापन
दीवार का पेंट खराब किए बिना ऐसे हटाएं टेप के चिपचिपे निशान. AI Generated Image

Home Hacks: अक्सर लोग दीवार पर पोस्टर, फोटो, सजावट या लाइट लगाने के लिए टेप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, जब उसे हटाने की बारी आती है तो टेप तो निकल जाता है, लेकिन अपने पीछे चिपचिपा गोंद, धूल से बना काला पैच या टेप की चमकदार परत का निशान छोड़ जाता है. उसके बाद लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि इसे हटाने के लिए वो नाखून, चाकू या जोर से रगड़ने का प्रयास करते हैं. ऐसा करने से दीवार खराब होने का डर रहता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप दीवार पर टेप के निशान हटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – लकड़ी के कैबिनेट साफ करने के लिए आजमा लें यह तरीका, लंबे समय तक चमचमाते हुए आएंगे नजर

पहले टेप के बचे हुए हिस्से को गर्म करके ढीला करें

अगर टेप का हिस्सा दीवार पर चिपका ही रह गया है तो सबसे पहले उसे सीधे खींचने के बजाय हेयर ड्रायर की मदद से हल्की गर्म हवा दें. ऐसा करने से गर्मी की वजह से चिपकने वाला गोंद थोड़ा नरम हो सकता है. टेप को सीधे दीवार से बाहर मत खींचिए, इसकी जगह उसे धीरे-धीरे सतह से निकालने की कोशिश कीजिए.

विज्ञापन

चिपचिपे गोंद पर पहले तेल वाला तरीका आजमाएं

अब टेप को निकालने के बाद जो गोंद बचा हो उस पर बहुत थोड़ा-सा कुकिंग ऑयल या बेबी ऑयल एक कॉटन या फिर मुलायम कपड़े पर लेकर लगाएं. कुछ मिनट तक उसे ऐसे ही छोड़ दीजिए उसके बाद उसे हल्के हाथ से पोंछ लीजिए. तेल हटाने के बाद दीवार की सतह को हल्के साबुन वाले नम कपड़े से साफ जरूर करें वरना दीवार पर चिकनाई और धूल चिपक सकती है.

विज्ञापन

गोंद की पतली परत के लिए साबुन वाला घोल

अगर आपकी दीवार पर गोंद की बहुत पतली परत है तो उसके लिए आपको तेल लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि थोड़े गुनगुने पानी में हल्का डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर इसे निशान वाली जगह पर लगा दीजिए. कपड़े को बहुत ज्यादा भिगोएं नहीं बस हल्का नम करें. दीवार को इस घोल से रगड़ें नहीं, बस निशान वाली जगह पर धीरे-धीरे पोंछें.

विज्ञापन

अगली बार टेप लगाते समय निशान से बचें

  • दीवार पर अगली बार से बहुत लंबे समय के लिए सामान्य चिपकने वाला टेप न छोड़ें.
  • बाजार से आप कम गोंद वाले या निशान न छोड़ने वाले टेप भी खरीद सकते हैं.
  • दीवार पर सीधे टेप चिपकाने के बजाय पहले एक छोटा पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें – टॉयलेट में कॉफी पाउडर डालने पर क्या होता है? आप भी जान लीजिए यह दमदार हैक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola