पूजा-पाठ के दौरान रोली या कुमकुम का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. कुमकुम लगाना वैसे ही शुभ माना जाता है, लेकिन कई बार तिलक लगाते समय या पूजा की थाली संभालते हुए इसका थोड़ा-सा रंग कपड़ों पर लग जाता है. अगर कपड़े गीले हैं तो इसका धब्बा फैल जाता है. हालांकि, कई बार लोग दाग को हटाने के लिए तुरंत जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं, जिससे कपड़े के रेशे खराब हो सकते हैं और दाग फैल भी सकता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से रोली के दाग को कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- टॉयलेट में जाते ही इन आदतों को कहें बाय-बाय, सेहत को खराब कर सकती हैं आपकी ये गलतियां
सबसे पहले क्या करना चाहिए?
रोली का दाग लगते ही कपड़े को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से रोली हटाएं. इसके लिए साफ और सूखे कपड़े या टिश्यू से दाग को धीरे-धीरे दबाकर पाउडर उठाएं. दाग को रगड़ने से रंग कपड़े के अंदर और फैल सकता है. साथ ही, पहले ही पानी का इस्तेमाल न करें, वरना दाग जिद्दी हो सकता है.
ठंडे पानी से करें दाग साफ
दाग वाले हिस्से को कपड़े की उल्टी तरफ से ठंडे पानी के नीचे रखें. इससे कपड़े में मौजूद रंग आसानी से निकल सकता है. हालांकि, गर्म पानी से शुरुआत करने के बजाय पहले ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे दाग कपड़े पर चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल जाएगा. बाकी आपको ठंडे पानी से साथ किसी सोप का इस्तेमाल करना होगा.
लिक्विड डिटर्जेंट आएगा काम
दाग वाली जगह पर थोड़ा-सा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और उंगलियों से बहुत हल्के हाथ से फैलाएं. इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ने के बाद कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो लें. अगर कपड़ा नाजुक है तो डिटर्जेंट लगाने से पहले उसके केयर लेबल को जरूर देखें. कुछ कपड़ों पर लिक्विड डिटर्जेंट लगाना सही नहीं माना जाता और फटने लगता है.
सफेद कपड़े के लिए ब्लीच इस्तेमाल करने में जल्दबाजी न करें
सफेद कपड़े देखकर तुरंत क्लोरीन ब्लीच डालना सही तरीका नहीं है. ब्लीच हर तरह के फैब्रिक के लिए अच्छा नहीं होता और कुछ कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर इस्तेमाल करना जरूरी हो तो कपड़े के लेबल पर दिए रूल्स के मुताबिक चीजों का इस्तेमाल करें. हालांकि, सफेद कपड़े की वजह से रंग उतरने की दिक्कत नहीं होगी. ऐसे में ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है.
आलू का रस आएगा काम
यह सुनकर आपको बहुत ही अजीब लग सकता है, लेकिन इसमें मौजूद स्टार्च रंग को साफ करने का काम करता है. आप आलू को बीच से काटकर दाग वाले हिस्से पर लगा सकते हैं, जिससे दाग काफी हद तक कम हो सकता है. बाकी आलू का रस निकालकर कुछ देर कपड़े पर लगा रहने दें और हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें.
इसे भी पढ़ें- कपड़े पर बार-बार प्रेस चलाने से नहीं आएगी परफेक्ट फिनिश, इस्त्री करने का सही तरीका सीखें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines