Cleaning Tips: पूजा करते वक्त सफेद कपड़ों पर लग गई रोली? बिना ज्यादा मेहनत किए दाग ऐसे हटाएं

रोली या कुमकुम का दाग जितनी जल्दी साफ किया जाए, उतना बेहतर रहता है. हालांकि, हर दाग एक जैसा नहीं होता और कपड़े के फैब्रिक कैसा है यह इस बात पर भी निर्भर करता है. इसलिए इस लेख में बताए जाने वाले नुस्खे को अपनाने से पहले लेबल को जरूर पढ़ लें. 

CLOTH.jpg

सबसे पहले क्या करना चाहिए? Image Credit- AI

विज्ञापन

पूजा-पाठ के दौरान रोली या कुमकुम का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. कुमकुम लगाना वैसे ही शुभ माना जाता है, लेकिन कई बार तिलक लगाते समय या पूजा की थाली संभालते हुए इसका थोड़ा-सा रंग कपड़ों पर लग जाता है. अगर कपड़े गीले हैं तो इसका धब्बा फैल जाता है. हालांकि, कई बार लोग दाग को हटाने के लिए तुरंत जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं, जिससे कपड़े के रेशे खराब हो सकते हैं और दाग फैल भी सकता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से रोली के दाग को कम किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- टॉयलेट में जाते ही इन आदतों को कहें बाय-बाय, सेहत को खराब कर सकती हैं आपकी ये गलतियां

विज्ञापन

सबसे पहले क्या करना चाहिए? 

रोली का दाग लगते ही कपड़े को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से रोली हटाएं. इसके लिए साफ और सूखे कपड़े या टिश्यू से दाग को धीरे-धीरे दबाकर पाउडर उठाएं. दाग को रगड़ने से रंग कपड़े के अंदर और फैल सकता है. साथ ही, पहले ही पानी का इस्तेमाल न करें, वरना दाग जिद्दी हो सकता है.

ठंडे पानी से करें दाग साफ

दाग वाले हिस्से को कपड़े की उल्टी तरफ से ठंडे पानी के नीचे रखें. इससे कपड़े में मौजूद रंग आसानी से निकल सकता है. हालांकि, गर्म पानी से शुरुआत करने के बजाय पहले ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे दाग कपड़े पर चिपकेगा नहीं और आसानी से निकल जाएगा. बाकी आपको ठंडे पानी से साथ किसी सोप का इस्तेमाल करना होगा.  

लिक्विड डिटर्जेंट आएगा काम

दाग वाली जगह पर थोड़ा-सा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और उंगलियों से बहुत हल्के हाथ से फैलाएं. इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ने के बाद कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो लें. अगर कपड़ा नाजुक है तो डिटर्जेंट लगाने से पहले उसके केयर लेबल को जरूर देखें. कुछ कपड़ों पर लिक्विड डिटर्जेंट लगाना सही नहीं माना जाता और फटने लगता है. 

विज्ञापन

सफेद कपड़े के लिए ब्लीच इस्तेमाल करने में जल्दबाजी न करें

सफेद कपड़े देखकर तुरंत क्लोरीन ब्लीच डालना सही तरीका नहीं है. ब्लीच हर तरह के फैब्रिक के लिए अच्छा नहीं होता और कुछ कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर इस्तेमाल करना जरूरी हो तो कपड़े के लेबल पर दिए रूल्स के मुताबिक चीजों का इस्तेमाल करें. हालांकि, सफेद कपड़े की वजह से रंग उतरने की दिक्कत नहीं होगी. ऐसे में ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

आलू का रस आएगा काम 

यह सुनकर आपको बहुत ही अजीब लग सकता है, लेकिन इसमें मौजूद स्टार्च रंग को साफ करने का काम करता है. आप आलू को बीच से काटकर दाग वाले हिस्से पर लगा सकते हैं, जिससे दाग काफी हद तक कम हो सकता है. बाकी आलू का रस निकालकर कुछ देर कपड़े पर लगा रहने दें और हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ