हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए डैंड्रफ को हटाने के लिए क्या करना चाहिए

Dandruff Home Remedies: आप भी अगर रूसी से परेशान रहते हैं तो यहां बताया नुस्खा आपके काम आ सकता है. जानिए किस तरह मेथी समेत घर की ही कुछ चीजें डैंड्रफ का खात्मा करती हैं और खुजली की दिक्कत दूर करने में मददगार हो सकती हैं.

विज्ञापन
रूसी को जड़ से खत्म कैसे करें? Image Credits - AI

Roosi Ke Gharelu Upay: सिर पर की सतह पर नजर आने वाले सफेद फ्लेक्स असल में रूसी हो सकती है. रूसी के कारण सिर में खुजली होने लगती है और सिर पर हाथ पर हाथ लगाते ही यह झड़कर गिरने लगती है सो अलग. ऐसे में कई बार किसी और के सामने सिर खुजाने या कंधों पर सफेद रूसी (Dandruff) के गिरने से व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ जाता है. अगर आप भी रूसी से परेशान रहते हैं तो यहां बताए नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. रसोई के मेथी दाने (Fenugreek Seeds) से लेकर घर की ऐसी कुछ चीजें हैं जो रूसी को दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये इफेक्टिव तरीके.

यह भी पढ़ें – नाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए Belly Button के लिए कौन सा ऑयल है अच्छा

कैसे दूर होगी रूसी की दिक्कत

मेथी आएगी काम

विज्ञापन

मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है. इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है और डैंड्रफ की दिक्कत कम होती है सो अलग. इससे बालों को अच्छा पोषण मिल जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल – रूसी हटाने के लिए अगर मेथी का इस्तेमाल करना है तो रात के समय 2 चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर रख दें. रातभर भिगोए रखने के बाद अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. मेथी के दानों का पेस्ट सिर की जड़ों पर अच्छे से लगाएं और आधा घंटा लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इसे हफ्ते मे 1-2 बाल लगाने पर डैंड्रफ हटता है और बालों को मजबूती मिलती है सो अलग.

विज्ञापन

लगाकर देखें दही

दही में प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा होती है और इसके एसिडिक गुण डैंड्रफ को दूर करते हैं. ऐसे में डैंड्रफ हटाने के साथ ही दही से स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिल जाते हैं.

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल – बालों पर दही को जस का तस ही लगाया जा सकता है. चाहे तो इसमें आधा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इससे स्कैल्प की अच्छी सफाई हो जाती है और रूसी कम होती है सो अलग.

बेकिंग सोडा भी है असरदार

विज्ञापन

बेकिंग सोडा (Baking Soda) स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है. इससे सिर से रूसी और जड़ों पर जमी गंदगी भी हटकर निकल जाती है. बेकिंग सोडा के एंटीफंगल गुण भी डैंड्रफ को कम करने में असरदार होते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल – बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 2 से 3 मिनट कर मलें. इसके बाद सिर पर पानी डालकर बेकिंग सोडा को धोकर निकाल दें.

विज्ञापन

आजमाकर देखें नीम

नीम एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते रूसी का खात्मा करने में असरदार होती है. यह एक देसी नुस्खा है जिसका प्रभाव तेजी से दिखता है.

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल – मुट्ठीभर नीम के पत्तों को उबाल लें. उबालने के बाद इस पानी को ठंडा करें और इससे सिर धो लें. नीम के पानी से बाल धोने पर सिर की खुजली और रूसी की दिक्कत दूर होती है.

क्यों होती है रूसी

विज्ञापन
  • रूसी की दिक्कत स्कैल्प पर फंगस के जमने से हो सकती है.
  • स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या इरिटेटेड हो तो उससे भी डैंड्रफ हो सकता है.
  • ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन पर भी डैंड्रफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें – नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola