How To Remove Body Odor: गर्मी लगने पर पसीना आना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब पसीना बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है तो बदबू आने लगती है. इस पसीने की बदबू (Pasine Ki Badbu) के कारण नहाने के बाद भी ऐसा लगता है जैसे व्यक्ति नहाया नहीं है. वहीं, पसीने की बदबू के कारण दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो यहां जानिए किस चीज से नहाने पर इस पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है. सुबह अगर यहां बताई चीजों से नहाकर शुरू की जाए तो पसीना आने पर वह बैक्टीरिया से रिएक्ट नहीं करता और शरीर से बदबू नहीं आती है.
पसीने की बदबू दूर करने के लिए कैसे नहाएं
एंटीबैक्टीरियाल साबुन से नहाना
पसीने की बदबू दूर करने के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाया जा सकता है. बाजार में ऐसे कई एंटीबैक्टीरियल साबुन हैं जो शरीर पर चिपके बैक्टीरिया को कम करते हैं जिसके कारण पसीना आने के बाद भी बदबू नहीं आती है.
नीम के पानी से नहाना
नीम प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है. नीम के पानी से नहाया जाए तो यह बैक्टीरिया को दूर करता है और दिन में अगर पसीना आता भी है तो शरीर से बदबू नहीं आती है. नीम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें. अब इस पानी को अपने नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं.
फिटकरी आएगी काम
पसीने की बदबू हटाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है. फिटकरी को नहाने के पानी में मिलाया जाए या फिर नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर फिटकरी को लगाया जाए तो इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और पसीने की बदबू दूर होती है.
नींबू को पानी में डालकर नहाना
पसीने की बदबू ना आए इसके लिए पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाला जा सकता है. इस पानी से नहाने के बाद आप सादे पानी से नहा सकते हैं. नींबू के साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और शरीर को फ्रेश रखते हैं.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- पसीने की बदबू ना आए इसके लिए नहाने के बाद शरीर को अच्छे से सुखाएं.
- नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें. कॉटन के कपड़े पहनने से पसीना कम आता है और बदबू नहीं आती.
- बहुत पसीना आता है सुबह और शाम दोनों समय नहाएं. इससे शरीर में ताजगी रहती है
- डियोड्रिंट का इस्तेमाल करने से बदबू कम होती है.
यह भी पढ़ें – लू लगने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, दिक्कत बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
25 mins agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
41 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 hr agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
5 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines