Constipation Treatment: कब्ज ऐसी दिक्कत हैं जिसमें व्यक्ति को मलत्याग करने में दिक्कत होती है. मलत्याग ना किया जाए तो शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं. दिनभर पेट में भारीपन महसूस होता है वो अलग और बहुत जोर लगाकर मलत्याग करने पर बवासीर (Piles) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं सो अलग. ऐसे में कब्ज (Kabj) की समस्या लंबे समय तक ना चले यह कोशिश की जाती है. अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं हो पाता है तो यहां जानिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताई वो ड्रिंक जिससे पेट की गंदगी साफ होती है और कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. डॉ. सेठी का कहना है कि इस ड्रिंक के लैक्सेटिव गुण मल को मुलायम बनाकर शरीर से बाहर कर देते हैं.
कब्ज से छुटकारा दिलाएगी यह ड्रिंक | Drinks For Constipation
अदरक की चाय
डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि कब्ज से राहत पाने के लिए अदरक का पानी या अदरक की चाय (Ginger Tea) पी जा सकती है. अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे शरीर को लैक्सेटिव गुण मिलते हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं. अदरक की चाय पीने पर यह बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है जिससे मलत्याग करने में दिक्कत नहीं होती. इस चाय को बनाने के लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और पानी में डालकर उबाल लें. जब अदरक पानी में अच्छे से उबल जाए तो इस चाय को छानकर चुस्कियां लेते हुए पिएं. कुछ दिन पीने पर ही कब्ज दूर होने में असर दिखने लगेगा.
यह भी पढ़ें – बच्चे का बुखार कैसे चेक करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही तरीका
एलोवेरा जूस भी आएगा काम
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जूस भी पिया जा सकता है. एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले कंपाउंड्स पेट को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं और GI ट्रैक्ट को स्टिम्यूलेट करते हैं जिससे यह कब्ज के प्राकृतिक उपाय (Constipation Natural Remedies) की तरह काम करता है.
नींबू पानी भी है फायदेमंद
शरीर को नींबू पानी से सिर्फ ताजगी ही नहीं मिलती बल्कि नींबू पानी पाचन को स्टिम्यूलेट भी करता है. नींबू पानी पीने पर पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है और यह कब्ज से राहत दिलाता है सो अलग. लेकिन, आपको कब्ज से राहत पाने के लिए ठंडा नींबू पानी नहीं पीना है बल्कि गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीना है. एक गिलास हल्के गर्म पानी में ताजा नींबू का रस डालकर सुबह उठते ही पी लें. इससे कब्ज से राहत मिलती है और पेट तेजी से साफ होता है.
कब्ज क्यों होती है (Constipation Causes)
- खानपान में फाइबर की कमी से कब्ज हो सकती है.
- अगर पर्याप्त मात्रा में पानी ना पिया जाए तो उससे भी कब्ज हो सकती है.
- जो लोग किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं और हर समय बैठे रहते हैं, उन्हें भी कब्ज हो सकती है.
- तनाव और नींद की कमी से भी बहुत से लोग कब्ज की दिक्कत से दोचार होते हैं.
- जब मलत्याग करने की इच्छा हो और टॉयलेट (Toilet) ना जाया जाए तो उससे भी कब्ज हो सकती है.
- कुछ दवाइयों का सेवन कब्ज की वजह बन सकता है.
- प्रेग्नेंट महिला को कब्ज हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Shefali Jariwala के पति पराग त्यागी ने बताई मौत की असल वजह, कहा एंटी-एजिंग ड्रग्स नहीं बल्कि लेती थीं ये दवा
संबंधित खबरें
छोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
31 mins agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
1 hr agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
3 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
4 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
6 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
8 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
23 hrs agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoअक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी फसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines