पुरानी से पुरानी कब्ज का तोड़ है यह एक ड्रिंक, डॉक्टर ने कहा पेट तुरंत हो जाएगा साफ

Constipation Home Remedies: अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह पेट खाली करने में घर की ही चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस ड्रिंक को पीने की सलाह खुद पेट के डॉक्टर ने दी है.

Constipation

Drink To Relieve Constipation: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पीकर देख लें यह ड्रिंक. Image Credit - Freepik

विज्ञापन

Constipation Treatment: कब्ज ऐसी दिक्कत हैं जिसमें व्यक्ति को मलत्याग करने में दिक्कत होती है. मलत्याग ना किया जाए तो शरीर में टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं. दिनभर पेट में भारीपन महसूस होता है वो अलग और बहुत जोर लगाकर मलत्याग करने पर बवासीर (Piles) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं सो अलग. ऐसे में कब्ज (Kabj) की समस्या लंबे समय तक ना चले यह कोशिश की जाती है. अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं हो पाता है तो यहां जानिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताई वो ड्रिंक जिससे पेट की गंदगी साफ होती है और कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. डॉ. सेठी का कहना है कि इस ड्रिंक के लैक्सेटिव गुण मल को मुलायम बनाकर शरीर से बाहर कर देते हैं.

कब्ज से छुटकारा दिलाएगी यह ड्रिंक | Drinks For Constipation

अदरक की चाय

विज्ञापन

डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि कब्ज से राहत पाने के लिए अदरक का पानी या अदरक की चाय (Ginger Tea) पी जा सकती है. अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे शरीर को लैक्सेटिव गुण मिलते हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं. अदरक की चाय पीने पर यह बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है जिससे मलत्याग करने में दिक्कत नहीं होती. इस चाय को बनाने के लिए अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और पानी में डालकर उबाल लें. जब अदरक पानी में अच्छे से उबल जाए तो इस चाय को छानकर चुस्कियां लेते हुए पिएं. कुछ दिन पीने पर ही कब्ज दूर होने में असर दिखने लगेगा.

एलोवेरा जूस भी आएगा काम

विज्ञापन

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जूस भी पिया जा सकता है. एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले कंपाउंड्स पेट को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं और GI ट्रैक्ट को स्टिम्यूलेट करते हैं जिससे यह कब्ज के प्राकृतिक उपाय (Constipation Natural Remedies) की तरह काम करता है.

नींबू पानी भी है फायदेमंद

विज्ञापन

शरीर को नींबू पानी से सिर्फ ताजगी ही नहीं मिलती बल्कि नींबू पानी पाचन को स्टिम्यूलेट भी करता है. नींबू पानी पीने पर पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है और यह कब्ज से राहत दिलाता है सो अलग. लेकिन, आपको कब्ज से राहत पाने के लिए ठंडा नींबू पानी नहीं पीना है बल्कि गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीना है. एक गिलास हल्के गर्म पानी में ताजा नींबू का रस डालकर सुबह उठते ही पी लें. इससे कब्ज से राहत मिलती है और पेट तेजी से साफ होता है.

कब्ज क्यों होती है (Constipation Causes)

विज्ञापन
  • खानपान में फाइबर की कमी से कब्ज हो सकती है.
  • अगर पर्याप्त मात्रा में पानी ना पिया जाए तो उससे भी कब्ज हो सकती है.
  • जो लोग किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं और हर समय बैठे रहते हैं, उन्हें भी कब्ज हो सकती है.
  • तनाव और नींद की कमी से भी बहुत से लोग कब्ज की दिक्कत से दोचार होते हैं.
  • जब मलत्याग करने की इच्छा हो और टॉयलेट (Toilet) ना जाया जाए तो उससे भी कब्ज हो सकती है.
  • कुछ दवाइयों का सेवन कब्ज की वजह बन सकता है.
  • प्रेग्नेंट महिला को कब्ज हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ