हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रीन टी से लेकर कॉफी तक बालों की चिपचिपाहट से दिलाएंगे राहत, ऑयली स्कैल्प अब नहीं बिगाड़ेगी खूबसूरती

Oily Hair Home Remedies: इस मौसम में अक्सर ही बाल चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं और बालों की सुंदरता कम होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए बालों की इस चिपचिपाहट को कम करने के लिए कैसे घर की ही चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
बालों से चिपचिपाहट कैसे दूर करें?

Greasy Hair Home Remedies: बरसात के दिनों में बालों की दिक्कतें भी कुछ कम परेशान नहीं करती हैं. इस मौसम में किसी के बाल झड़ने लगते हैं, किसी के बहुत रूखे हो जाते हैं तो किसी को चिपचिपे बालों की दिक्कत सताती है. ऐसे में अगर आप भी ऑयली बालों (Oily Hair) की दिक्कत से दोचार हो रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह घर की ही कुछ चीजें आपकी इस परेशानी को मिनटों में दूर कर देंगी. इन तरीकों को आजमाना आसान होने के साथ ही बेहद असरदार भी साबित होता है.

यह भी पढ़ें – कान के अंदर जमा मैल कैसे निकालें? जानिए किस तरह Ear Wax नरम होकर आ जाएगी बाहर

कैसे दूर होगी बालों की चिपचिपाहट

ग्रीन टी से धोएं बाल

विज्ञापन

बालों की चिपचिपाहट कम करने के लिए ग्रीन टी के पानी (Green Tea Water) से सिर को धोया जा सकता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी को पहले पका लें फिर ठंडा करने के बाद इसके पानी से सिर को धोएं, बालों की चिपचिपाहट कम होने लगती है.

एलोवेरा आएगा काम

विज्ञापन

चिपचिपे बालों की दिक्कत दूर करने में एलोवेरा भी असरदार हो सकता है. आपको करना बस इतना है कि एलोवेरा को सिर धोने से 20 मिनट पहले बालों पर लगाना है. आप ताजा एलोवेरा या फिर एलोवेरा जैस बालों में लगा सकते हैं. इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाने पर असर दिखता है.

सेब का सिरका

विज्ञापन

2 चम्मच सिरके को एक मग भरकर पानी लेकर उसमें मिला लें. अब इस पानी से सिर को धोएं. सेब का सिरका बालों के एक्स्ट्रा ऑयल को निकाल देता है. इससे सिर की खुजली से भी छुटकारा मिल जाता है.

नींबू के रस का इस्तेमाल

विज्ञापन

नींबू का रस स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है. यह सिर पर जमे ऑयल को भी निकाल देता है. ऐसे में आप नींबू के रस से सिर की सफाई कर सकते हैं. नींबू के रस को पानी के साथ मिलाकर सिर पर लगा लें. कुछ देर लगाकर रखने के बाद शैंपू से धो लें. बालों को फायदा मिलता है.

बैकिंग सोडा लगाएं

विज्ञापन

बेकिंग सोडा (Baking Soda) महीने में एक बार सिर पर लगाया जा सकता है. यह स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है और सिर पर जमी गंदगी को हटाता है. 2 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस सिर पर लगाएं और 5 मिनट बाद धोकर हटा लें.

कॉफी स्क्रब

विज्ञापन

स्कैल्प की सफाई के लिए कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है. पिसी हुई कॉफी को हथेली पर लेकर हल्का गीला करें और इसे बालों की जड़ों पर लगाकर मलें. 5 से 7 मिनट ऐसा करने पर बालों की जड़ों पर जमी डेड सेल्स और गंदगी हट जाएगी और बालों की चिपचिपाहट दूर होगी सो अलग.

यह भी पढ़ें – नाभि पर हल्दी का तिलक करने से क्या फायदा होता है? दादी-नानी का यह नुस्खा दिखा सकता है गजब का असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola