नाभि पर हल्दी का तिलक करने से क्या फायदा होता है? दादी-नानी का यह नुस्खा दिखा सकता है गजब का असर

Nabhi Me Haldi Lagana: रात में शरीर के नाभि पर हल्दी लगाने का घरेलू नुस्खा बेहद प्रचलित है. जानिए इस पारंपरिक उपाय से जुड़े संभावित फायदे, इसे लगाने का तरीका और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Nabhi Me Haldi

हल्दी को नाभि में लगाने के क्या फायदे हैं?

Turmeric In Navel: जैसे ही हल्दी का नाम कहीं आता है तो लोगों के दिमाग में अक्सर या तो हल्दी वाला दूध आता है या चोट पर लगाया जाने वाला लेप. लेकिन, हल्दी के और भी कई उपयोग और फायदे हैं. हल्दी को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है. इसी हल्दी को अगर नाभि पर लगाया जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. दादी-नानी अक्सर ही नाभि में तेल डालने के लिए तो कहती ही थीं साथ ही नाभि पर हल्दी का तिलक (Nabhi Par Haldi Lagana) करने के लिए कहा करती थीं. यहां जानिए हल्दी को नाभि पर लगाने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभि पर हल्दी लगाने के फायदे

हल्दी को पुराने समय से ही भारतीय रसोई का एक खास हिस्सा माना जाता है. लेकिन, इसी के साथ पुराने समय से ही हल्दी को आयुर्वेद में भी खास जगह दी गई है. हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए यह शरीर की देखभाल करने में अहम भूमिका निभाती है.

हल्दी सिर्फ चेहरे और स्किन पर ही लगाने से फायदा नहीं देती, बल्कि इसे नाभि पर लगाने के भी कई फायदे होते हैं. यह आज का नहीं, बल्कि दादी-नानी के समय का पुराना घरेलू नुस्खा है. हल्दी को सोने से पहले नाभि (Belly Button) पर लगाना बहुत कारगर बताया गया है. हल्दी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इसे पाचन, त्वचा और शरीर की सामान्य परेशानियों के लिए बेहद उपयोगी बना सकते हैं.

विज्ञापन

पेट की सूजन में राहत

अगर हल्दी और नारियल तेल को मिलाकर रात में नाभि पर लगाया जाए तो कब्ज और पेट फूलने जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है. हल्दी पेट की सूजन को कम करती है जिससे काफी आराम महसूस होता है. लेकिन, अगर आपका दर्द गंभीर है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

हल्दी में कई एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इससे सर्दी-जुकाम के संक्रमण से बचाव में मदद मिल सकता है. इसके लिए हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर अपनी नाभि पर लगाएं. यह वायरल से होने वाली परेशानियों से बचाव का काम करता है.

विज्ञापन

पाचन के लिए भी है अच्छा

हल्दी में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से यह पाचन क्रिया को अच्छा बनाने में अहम भूमिका निभाती है. अगर पेट में दर्द होने पर हल्दी को नाभि पर लगाया जाए तो इससे पाचन बेहतर होने के कारण पेट दर्द में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी और वेट लॉस के लिए भी कारगर

अगर आप रोज रात को हल्दी अपनी नाभि पर लगाकर सोते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है. इसके साथ ही हल्दी आपके वजन को घटाने में भी मदद कर सकती है.

विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द से दे सकती है राहत

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए हल्दी को एक पारंपरिक घरेलू उपाय माना जाता है. पीरियड्स के दौरान नाभि पर हल्दी लगाने से पेट की ऐंठन कम हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ