Khane Mein Namak Kam Kaise Karen: हम लोगों का रोज का काम है खाना बनाना और खिलाना. हर रोज कुछ नया और सबको पसंद आने वाला खाना तैयार करने का अलग ही स्ट्रेस रहता है. हम यही सोचते हैं कि हमारी मेहनत सफल हो जाए और हमारा परिवार आराम से पेट भर कर खाना खा ले. लेकिन, कई बार जल्दबाजी में खाना बनाते वक्त नमक बहुत ही ज्यादा हो जाता है. ऐसे में हमारे समझ ही नहीं आता कि क्या किया जाए, क्योंकि ज्यादा नमक खाया नहीं जाता. इस स्थिति में हमें समझ ही नहीं आता कि हमें खाना सर्व करना चाहिए या नहीं. हालांकि, सर्व ना करने से खाना बर्बाद हो सकता है. ऐसे में आपको जरूरत है कुछ ऐसे हैक्स अपनाने की जिनकी मदद से नमक का स्वाद बैलेंस किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान
करी से नमक कम करने के हैक्स | Reduce Excess Salt in Curry
लाल मिर्च का इस्तेमाल- जैसे लौहे को लौहा काटता है…वैसे ही मसाले को मसाला ही काटेगा. ज्यादा नमक की मात्रा को कम करने के लिए लाल मिर्च पाउडर या हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है.
आलू का इस्तेमाल- आलू का स्वाद हल्का मीठा होता है और इसकी बनावट मसाले सोखने वाली होती है. ऐसे में अगर आप आलू करी में डालेंगे तो बहुत ही फायदा होगा. नमक ना सिर्फ कम होगा, बल्कि स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा.
आटे की लोई- आटे की लोई का इस्तेमाल नमक को कम करने के लिए किया जाता है. आटे की लोई नमक को सोखने का काम करती है और कुछ देर रहने पर ये बैलेंस भी हो जाता है. आप छोटी-छोटी लोई बनाकर करी में डाल सकते हैं.
बेसन का इस्तेमाल- अगर आपको आलू का स्वाद अच्छा नहीं लगता तो करी में और बेसन डालकर पकाना बेस्ट रहेगा. आप थोड़ा बेसन लेकर करी में डाल दें और थोड़ा पानी डालकर खूब पकाएं. पकाने के बाद करी को सर्व करें, क्योंकि बेसन से नमक बैलेंस हो चुका होगा.
देसी घी- देसी घी डालने से नमक, लाल मिर्च या गरम मसाला अच्छी तरह से बैलेंस हो जाता है. आप सर्व करते वक्त या सर्व करने से पहले देसी घी डालें और सर्व करें. यकीनन स्वाद के साथ साथ नमक बैलेंस हो जाएगा.
दही का इस्तेमाल- आप दही का और इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे करी थोड़ी और खट्टी हो जाएगी और नमक बैलेंस हो जाएगा. आप नमक की मात्रा के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
5 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
15 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines