How to dry Clothes in 5 Minutes: सर्दियों में अक्सर धूप नहीं निकलती, जिससे कपड़ों को सुखाना मुश्किल हो जाता है. ठंडी हवा और लगातार बनी रहने वाली नमी की वजह से कपड़े घंटों तक गीले ही रहते हैं. गीले रहने की वजह से कपड़ों से बदूबब आने लगती है. कई बार सीलन की स्मेल परेशान करती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास कुछ हैक्स हैं जिन्हें फॉलो करके कपड़ों को बहुत ही आसानी से सुखाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को अपने माता-पिता के साथ कब तक सोना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया किस उम्र तक बच्चे को पैरेंट्स के साथ जरूर सुलाना चाहिए
गीले कपड़े सुखाने के 5 हैक्स | How to Dry Clothes
पहला हैक- कपड़ों को सुखाने के लिए घर के पंखे का इस्तेमाल करें. इससे गीले कपड़े बहुत ही आसानी से सूख जाएंगे और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. कपड़े लटकाने के लिए आप हैंगर या दरवाजे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दूसरा हैक- गीले कपड़े को साफ करने के लिए तौलिया का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, यह हैक सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन कपड़ों को तौलिया के बीच रखकर सुखाया जा सकता है.
तीसरा हैक- आप प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रेस से बदबू भी दूर हो जाएगी और गीलापन भी नहीं रहेगा. हालांकि, कपड़ों को सुखाने के लिए आपको सूती कपड़ा ऊपर रखना होगा.
चौथा हैक- कपड़े को सूखाने के लिए हैंगर का इस्तेमाल करें. हैंगर पर लटके कपड़े बहुत ही जल्द सूख जाएंगे और आपको बार-बार उतारने की दिक्कत भी नहीं होगी.
पांचवा हैक- आप हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस हैक से आपको कपड़े सुखाने में वक्त लग सकता है, लेकिन गीलापन बहुत ही जल्दी दूर हो जाएगा.
कपड़े सुखाने का सही तरीका
- कपड़ों को सही जगह पर फैलाएं जहां पर हवा और धूप दोनों अच्छी तरह से आती हैं.
- अगर बाहर धूप नहीं है तो कमरे में हीटर चलाकर कपड़े सुखाएं. इससे कपड़े बहुत ही जल्दी सूख जाएंगे.
- मोटे कपड़ों को पलटकर सुखाएं, क्योंकि कई बार कपड़े ऊपर से सूख जाते हैं और अंदर से गीले रहते हैं.
- कपड़ों का गीलापन अगर ज्यादा देर तक रहेगा तो फंगस लगने का खतरा बढ़ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- धनिया को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? शेफ ने बताया फ्रिज में और बिना फ्रिज के धनिया को कैसे ताजा रखें
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
15 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
21 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines