Kapdo Ki Badbu Kaise Door Kare: बारिश में सबसे ज्यादा परेशानी कपड़ों को सुखाने की होती है. अगर कपड़े ठीक तरह से नहीं सूखते हैं तो कपड़ों से सीलन की बदबू आने लगती है. लगातार बारिश या धूप ना निकलने की वजह से कपड़ों को सही हीट नहीं मिल पाता. इसकी वजह कपड़े हल्के हल्के गीले रहते हैं और ना फैलने की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है. न सिर्फ बदबू बल्कि बैक्टीरिया और फंगस के पनपने का कारण भी बन सकती है. अगर आपके कपड़े भी बारिश में ठीक से नहीं सूख रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फाउंडेशन लगाने का सही तरीका क्या है? ब्यूटी एक्सपर्ट के ये सीक्रेट्स जानकर मिलेगा फ्लॉलेस लुक
कपड़ों की बदबू कैसे दूर करें? | Clothes Smell Prevent Tips
कपड़ों का पानी सही तरह से निकालें- कपड़े धोने के बाद उनमें बचा पानी सुखाने का सही तरीका अपनाएं. इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ें. अगर आपके पास वॉशिंग मशीन है तो स्पिन मोड का इस्तेमाल करें.
हैंगर पर फैलाकर सुखाएं- बारिश में कपड़े छत पर नहीं फैलाए जा सकते. इसलिए आप हैंगर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े जल्दी सूख भी जाएंगे और बदबू भी नहीं आएगी. कपड़े आप हैंगर पर टांग कर या रस्सी पर दूरी बनाकर फैलाएं.
पंखे या एग्जॉस्ट फैन चला दें- कई बार कपड़े ठंडे लगते हैं या इसमें पानी की सीलन होती है. अगर आपके कपड़े भी ऐसे ही हो रहे हैं तो सुखाने के लिए आप एग्जॉस्ट फैन या सीलिंग फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लगातार हवा लगने से कपड़ों की नमी तेजी से कम होती है और उनमें सीलन की बदबू नहीं आती.
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल- कपड़े की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन धोते वक्त डिटर्जेंट के साथ आधा कप बेकिंग सोडा इस्तेमाल करना होगा.
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें- कपड़ों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको एक साथ गीले या सीलन वाले कपड़े रखने होंगे और ड्रायर की मदद से कपड़े सुखाने होंगे.
इसे भी पढ़ें- नहाने के पानी का तापमान कितना होना चाहिए? जानिए क्या कहता है विज्ञान
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines