Kele Ko Store Karke Kaise Rakhe: गर्मियों में अक्सर फ्रूट्स सड़ने लग जाते हैं और केला सबसे पहले काला पड़ता है. ऐसे में अगर आप केले स्टोर करके रखना पसंद करते हैं तो आपको इसे सही तरह से स्टोर करके रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ध्यान ना देने पर केले 3 दिन के अंदर ही काले पड़ने लगते हैं या बहुत ज्यादा नरम हो जाते हैं. साथ ही, केले का स्वाद भी खराब हो जाता है और कई बार उन्हें फेंकना पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि केले लंबे समय तक फ्रेश रहें, तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाना जरूरी है. सही तरीके से रखने पर केले लगभग एक हफ्ते तक खराब नहीं होते हैं देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी? जानिए यह आदत छुड़ाने के आसान उपाय
केले को काला होने से कैसे बचाएं? | How To Store Banana At Home
- केले के डंठल को कवर करके रखने से वो जल्दी खराब नहीं होते. ऐसा इसलिए क्योंकि केले के गुच्छे के ऊपर वाले हिस्से यानी डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जिससे केले जल्दी पक जाते हैं. अगर आप इस हिस्से को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉइल से कवर कर देते हैं तो केले जल्दी खराब नहीं होंगे.
- गर्म जगह पर केले रखने से खराब हो जाते हैं. इसलिए हमेशा केले ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि धूप में रखने से केले जल्दी काले पड़ने लगते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप किचन की ठंडी और हवादार जगह पर केले को रखें.
- केले को हमेशा अकेला रखें और किसी दूसरे फल के साथ ना रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं. अगर केले को इन फलों के साथ रखा जाए तो वे जल्दी पक जाते हैं. इसलिए केले को हमेशा अलग रखकर स्टोर करें.
- अगर केले ज्यादा पक गए हैं तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं. फ्रिज में रखने से उनका छिलका काला हो सकता है, लेकिन अंदर का फल कई दिनों तक सही रहता है. हालांकि, रखने से पहले खराब या पिलपिले केले को बाहर निकालकर फेंक दें.
- केले को टांगकर रखना भी अच्छा हो सकता है. कहा जाता है कि केले को टांग कर रखने से वो जल्दी खराब नहीं होते और लंबे वक्त तक फ्रेश रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या रोज अनानास खाने से बढ़ सकती है प्रजनन क्षमता? जानिए क्या है सच्चाई
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
6 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
7 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
9 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
10 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
12 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
12 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
15 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines