Monsoon Beauty Tips: बारिश के मौसम में फट रहे हैं होंठ? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

Monsoon Special: अगर होंठ एक वक्त से फटे रहे हैं या उसमें से खून आ रहा है तो घबराएं नहीं, क्योंकि ऐसा पानी की कमी या मौसम बदलने की वजह से नहीं हो सकता है. आप नेचुरल चीजों से अपने होंठों का ख्याल रख सकते हैं. 

Monsoon Special For Dry Lips

मानसून में होंठ फटने के कारण. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं हवा में नमी होने के बावजूद कई लोगों के होंठ रूखे और फटने लगते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे बॉडी में पानी की कमी, बार-बार होंठ चाटने की आदत, पोषण की कमी और सही देखभाल न करना आदि. अगर आपके होंठ भी बारिश के मौसम में बार-बार फट रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर उन्हें मुलायम और गुलाबी बनाए रखा जा सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से अपने होंठों का ख्याल रखा जा सकता है, लेकिन आइए इससे पहले होंठ फटने की वजह जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Independence Day Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं तिरंगा-थीम मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ

Advertisment

मानसून में होंठ फटने के कारण 

  • पानी की कमी होना 
  • होंठों को जीभ से गीला करना
  • विटामिन B की कमी होना 
  • आयरन की कमी होना 
  • मौसम में बदलाव का असर होना 
  • लिप बाम का इस्तेमाल न करना

होंठ फटने के बाद क्या करें? | Dry Lips Home Remedies 

शहद और घी का करें इस्तेमाल

शहद और देसी घी दोनों ही प्राकृतिक मॉइस्चराइजर हैं. रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा-सा शहद या घी लगाएं. इससे होंठों की नमी बनी रहती है और फटे होंठ जल्दी ठीक होने लगते हैं. 

नारियल का तेल लगाएं

नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड होंठों को गहराई से पोषण देते हैं. दिन में 2 बार हल्का नारियल तेल लगाने से होंठ मुलायम बने रहते हैं. आप इसके साथ शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

एलोवेरा जेल से मिलेगी राहत

ताजा एलोवेरा जेल होंठों पर लगाने से जलन और सूखापन कम होता है. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्के पानी से साफ कर लें. एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाकर भी लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन

हल्के हाथों से करें स्क्रब

सप्ताह में 1 बार चीनी और शहद का हल्का स्क्रब करें. इससे होठों की डेड स्किन हटती है और होंठ स्मूद दिखने लगते हैं, ध्यान रखें कि ज्यादा रगड़ें नहीं. आप हल्के हाथों से ऐसा करें और आराम से करें. 

पानी पिएं

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों की प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. भरपूर पानी पीने से होंठों का रूखापन कम हो सकता है. आप एक टाइम के मुताबिक पानी पी सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ