Seelan Wali Deewar Ko Kaise Thik Kare: कितना भी अच्छा घर हो, लेकिन दीवारों पर सीलन आना आम समस्या है. बारिश, ठंड या उमस… सीलन किसी भी मौसम में आकर दीवारों की रंगत उड़ा देती है. कई बार पेंट तक उखड़ जाता है. इससे दीवारों का लुक खराब हो जाता है और घर सुंदर भी नहीं लगता. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और किराये के घर में पैसा नहीं लगाना चाहते तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. क्योंकि यहां बताए गए आसान और सस्ते जुगाड़ दीवारों की सीलन को जल्दी ठीक करने में मदद करेंगे.
दीवारों की सीलन कैसे कम करें | Remove Dampness From Wall
सीलन क्यों आती है?
सीलन आने की वजह लगातार नमी का होना है. अगर दीवार के आसपास कोई भी नमी वाली चीज है तो यकीनन सीलन आ जाएगी. इसलिए दीवारों की हवा का भी ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दूध में हरी मिर्च डालकर दही जमाने का चल रहा है ट्रेंड, जानें आसान और परफेक्ट तरीका
वॉलपेपर का इस्तेमाल करें
दीवारों को छुपाने के लिए वॉलपेपर बेस्ट रहेगा. यह बहुत ही सस्ता जुगाड़ है जिससे सीलन को छुपाया जा सकता है. यह मार्केट में आपको हर कीमत पर मिल जाएंगे, जिसे अपने बजट के हिसाब से खरीदा जा सकता है.
पाइपलाइन चेक करें
पेपर लगाने से पहले घर की पाइप लाइन चेक करें और देखें कहीं वो लीक तो नहीं कर रही. अगर कर रही है तो अपने मकान मालिक से बोलकर ठीक करवाएं. इससे आपके पैसे खर्च होने से बचेंगे और आपका काम भी हो जाएगा.
फर्नीचर दीवार से थोड़ा दूर रखें
अगर आपके घर में फर्नीचर है तो इसे दीवार से सटाकर बिल्कुल न रखें. ऐसा करने से हवा दीवार पर नहीं लगती और सीलन पैदा होने लगती है. इसलिए फर्नीचर को दीवार से कम-से-कम 2–3 इंच दूर रखें.
वाटरप्रूफ पेंट लगाएं
वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल भी सीलन को कम करने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए दीवारों को अच्छी साफ करें और इसके बाद एंटी-फंगल प्राइमर लगा लें. अब वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल कर सीलन को दूर करें.
सफाई रखें
आप सीलन को दूर रखने के लिए साफ-सफाई रखें. कमरे में सीलन होने से कारपेट और पर्दों से बदबू आने लगती है. इससे घर के वातावरण को और खराब होता है. इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और सीलन को हटाने का काम करें.
इसे भी पढ़ें-सर्दियों में बार-बार पड़ते हैं बीमार? मनीष आचार्य जी ने बताई ये चमत्कारी सब्जी, खाते ही छूमंतर हो जाएंगी सारी परेशानियां
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 mins agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
17 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
20 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
20 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
22 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines