Kitchen Hacks: अक्सर लोग सब्जी बनाने से पहले आलू को काटकर रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से दिक्कत ये होती है कि कुछ देर बाद वही आलू रखे-रखे सफेद से काले हो जाते हैं. यहां एक बात का पता होना जरूरी है कि कटे हुए आलू हवा के संपर्क में आकर एक प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसे ऑक्सीडेशन कहा जाता है. इसी वजह से आलू का रंग काला पड़ने लगता है. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि कटे हुए आलू सफेद (White Potatoes) से काले न हों, तो कुछ आसान से देसी जुगाड़ अपनाकर आप इस मुश्किल से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन-से देसी जुगाड़ हैं ये.
यह भी पढ़ें – तिकोने समोसे से हटकर ट्राई करें लखनऊ का गोल समोसा, स्वाद भी है जबदरस्त
कटे आलू को ठंडे पानी में रखें
सबसे आसान जुगाड़ आलू को सही रखने का ये है कि आप उन्हें काटते ही एक साफ बर्तन में ठंडा पानी भरकर उसी में डुबोकर रख दें. ऐसा करने से आलू सीधे हवा के संपर्क में नहीं आते और उनका रंग नहीं बदलता है. ध्यान रखें कि आलू का कोई भी हिस्सा पानी से बाहर न निकला हो. इसके बाद जब आप आलू को सब्जी में इस्तेमाल करने वाले हों, तो इससे पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें.
पानी में नींबू या थोड़ा सिरका मिला सकते हैं
अगर आपको आलू को कुछ घंटों पहले काटकर रखने की जरूरत पड़ रही है, तो इसके लिए आलू को ठंडे पानी में डालने के बाद उसमें नींबू का रस या फिर सफेद सिरका मिला दीजिए. ऐसा करने से ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाएगी. ध्यान रहे कि नींबू के रस (Lemon Juice) या सिरके की मात्रा कम ही रहे, वरना ज्यादा मात्रा होने की वजह से आलू के स्वाद पर भी असर पड़ सकता है.
कहां और कितनी देर तक रखें कटे आलू?
अगर आप कटे हुए आलू को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आलू को किसी कांच के बर्तन में ढककर रखें. कोशिश करें कि आप आलू को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें, वरना आलू पानी सोख लेते हैं और इसी वजह से उनका टेक्सचर अलग हो सकता है. अगर आपको आलू तलने के लिए इस्तेमाल करने हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा लीजिए, ताकि उनसे तेल ज्यादा न उछले और आलू कुरकुरे भी बनें.
उबलते हुए पानी में डालना
आलू काटने के बाद उन्हें 1 से 2 मिनट के लिए उबलते हुए पानी में डाल दीजिए और फिर तुरंत निकालकर ठंडे पानी में डाल दीजिए. अगर आपको आलू अगले दिन बनाने हैं तो ये एक अच्छा तरीका हो सकता है. ऐसा करने से आलू में मौजूद कुछ एंजाइम नष्ट हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – Monsoon Tips: बारिश में क्यों सील जाती है नमकीन? अगर आप भी हैं इससे परेशान तो फेंकने की बजाए करें ये काम
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines