सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई होती है और कई लोगों को होंठों के सूखने, फटने और एड़ियों में दरार पड़ने की समस्या परेशान करने लगती है. मौसम में हल्की ठंड और हवा में नमी कम होने की वजह से स्किन की नमी तेजी से कम हो सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर शरीर के उन हिस्सों पर दिखाई देता है, जहां स्किन नाजुक या पतली होती है. बाकी हिस्सों पर मौजूद नमी को क्रीम या फिर कुछ स्किन केयर टिप्स अपनाकर वापस लाया जा सकता है, लेकिन एड़ियों की दरारें भरना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप देसी घी को अपने रूटीन में शामिल करें और कुछ ही दिनों में फर्क खुद महसूस करें.
इसे भी पढ़ें- बिना अलमारी के कपड़े कैसे स्टोर करें? यहां जानिए कपड़ों को बिना वॉर्डरोब स्टोर करने का सही तरीका
फटी एड़ियों पर कैसे लगाएं देसी घी?
- इसके लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच देसी घी की जरूरत होगी. सबसे पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें.
- इसके बाद मुलायम तौलिये से पैरों को थपथपाकर सुखाएं. एड़ियों को पूरी तरह सूखने के बजाय हल्का नम रहने देना भी फायदेमंद हो सकता है.
- अब करीब 1 चम्मच देसी घी लें और इसे हथेलियों के बीच हल्का गर्म कर लें. फिर इसे एड़ियों और आसपास की रूखी स्किन पर अच्छी तरह लगाएं.
- करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें जहां स्किन ज्यादा मोटी और फटी हुई है. बहुत गहरी दरारों पर जोर से रगड़ने से बचें.
- देसी घी लगाने के बाद कॉटन के साफ मोजे पहन लें और इसे रातभर लगा रहने दें. सुबह पैरों को पानी से साफ कर सकते हैं और इस प्रोसेस को हफ्ते में 1 बार जरूर करें.
देसी घी फटी एड़ियों के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाता है?
फटी एड़ियों की एक बड़ी वजह रूखापन है. इसलिए एड़ियों की नमी बरकरार रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए देसी घी काम आ सकता है. बता दें, देसी घी स्किन पर एक ऑयली लेयर बना सकता है, जिससे नमी जल्दी बाहर निकलने से रुक सकती है. हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर इंसान की फटी एड़ियों पर देसी घी एक जैसा असर करे.
देसी घी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
एड़ियों को बहुत जोर से स्क्रब न करें, क्योंकि यह स्किन को नुकसानदायक साबित हो सकता है. गहरी दरारों को ब्लेड या किसी नुकीली चीज से काटकर निकालने की कोशिश न करें. इससे दर्द ज्यादा होगा और एड़ियां ठीक भी नहीं होंगी.
पैरों पर घी लगाने के बाद फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि पैर फिसल सकते हैं और फायदा भी कम हो सकता है.
इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि अंदर से नमी बरकरार रहे और एड़ियां फटने से बचाएं.
इसे भी पढ़ें- गरबा खेलते ही पसीने से बह जाता है पूरा मेकअप? फाउंडेशन लगाने से पहले अपनाएं 2 मिनट वाला ‘आइस’ हैक
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines