अच्छी स्किन से लेकर बालों और हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं के लिए एलोवेरा को लंबे वक्त से इस्तेमाल में लिया जा रहा है. आपने एलोवेरा जेल को लेकर कई तरह के लाभकारी फैक्ट्स सुने होंगे और उनके बारे में पढ़ा भी होगा और यहां तक की एलोवेरा जेल को इस्तेमाल भी किया होगा. लेकिन एक समस्या एलोवेरा जेल को लेकर यह रहती है कि मार्केट में मिलने वाले जेल में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में दिल में सवाल रहता है कि कहीं, ऐसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल बुरा असर तो नहीं डाल देगा? ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही फ्रेश एलोवेरा जेल तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे स्किनकेयर नहीं, दूध का करें इस्तेमाल! जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
घर पर कैसे बनेगा एलोवेरा जेल?
- घर पर एलोवेरा जेल बनाना बहुत मुश्किल काम नहीं है. इसे बनाने के लिए आपको 2-3 ताजी एलोवेरा की पत्तियां चाहिए होगी. साथ ही, आपको 1 से 2 चम्मच गुलाब जल और स्टोर करने के लिए साफ कांच का कंटेनर चाहिए होगा.
- आप एलोवेरा की पत्ती काटे और उसे कुछ देर के लिए सिधा रख दें, ताकि पीला लेटेक्स बाहर निकाल जाए.
- लेटेक्स जब निकल जाए, तो पत्तियों को पानी पानी से अच्छे से धो लें और किनारों पर मौजूद कांटेदार हिस्से को हटा दें और ऊपर की हरी पत्ती को अच्छे से निकालकर अलग कर दें.
- अब पत्ती पर दिख रहे पारदर्शी जेल या पल्प को साफ चम्मच से निकाल लें और दोबारा अच्छे से धोकर ब्लेंडर में डाल दें.
- आप चाहे तो बलेंडर में एलोवेरा के साथ गुलाब जल भी रख सकते हैं और कुछ सेकेंड के लिए ब्लेंड कर सकते हैं.
कैसे करें एलोवेरा जेल को अच्छे से स्टोर?
एलोवेरा जेल तो तैयार है, लेकिन सबसे जरूरी काम है, इसे ऐसे स्टोर करना की ये खराब न हो जाए. आपको एलोवेरा जेल को लंबे समय तक सुरक्षित स्टोर करने के लिए कांच के साफ कंटेनर की चाहिए होगा, जिसमें भरकर आप उसे सीधा फ्रिज में रख दें. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में जो जेल घर पर तैयार होगी, उसमें वह केमिकल नहीं होगा, जिस कारण वह जल्दी खराब हो सकता है. अगर आप सोच रह हैं कि फ्रिज में स्टोर करने से आप महीनों तक उसे इस्तेमाल कर सकते हैं, तो ऐसा नहीं है; क्योंकि ज्यादा से ज्यादा कुछ हफ्तों तक ही ये सुरक्षित रह सकता है.
कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल?
जब आप फ्रिज में एलोवेरा जेल को अच्छे से स्टोर कर दें, तो इस्तेमाल करते समय इस बात ता ध्यान रखें कि कहीं जेल पीला तो नहीं पड़ रहा है या फिर उसमें किसी तरह की अजीब या फिर खट्टी बदबू तो नहीं आ रही है. लंबे समय तक रखे होने के कारण हो सकता है कि वह खराब हो गया है, ऐसे में उसे इस्तेमाल में लेना कई तरह की समस्या पैदा कर सकता है.
किन-किन चीजों में कर सकते हैं इस्तेमाल?
फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कई कामों में किया जा सकता है, जैसे चेहरे को साफ रखने, हाइड्रेट रखने, मुलायम रखने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए. इसके अलावा जिन लोगों को बालों से जुड़ी समस्या रहती है, वह भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्कैल्प की सफाई से लेकर बालों के झड़ने को कम करने जैसे कई समस्याओं में ये लाभकारी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कमरे में घुटन और बासी हवा से परेशान हैं? NASA द्वारा अप्रूव्ड ये पौधे बिना बिजली के घर को बनाएंगे नेचुरल प्यूरीफायर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
42 mins agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
52 mins agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
2 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
19 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines