हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राखी पर सिर्फ 1 दिन छुट्टी से प्लान करें लॉन्ग वीकेंड, परिवार संग घूमने के लिए ये जगहें रहेंगी बेस्ट

रक्षाबंधन के मौके बहुत से लोग घर जाने और घूमने के लिए सफर करते हैं. इसलिए ट्रेन, बस और होटल की बुकिंग आखिरी समय तक न टालें. अभी से बुकिंग कर लें और टिकट नहीं मिल रहा तो कार बुक करें. 

विज्ञापन
रक्षाबंधन के मौके इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं. Image Credit- Freepik

रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार नहीं है, बल्कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी अच्छा मौका है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 यानी शुक्रवार को पड़ रहा है, जिससे 28 से 30 अगस्त तक अपने आप तीन दिन का वीकेंड बन रहा है. अगर आप सिर्फ 27 अगस्त, गुरुवार की एक छुट्टी ले लेते हैं तो 26 से 30 अगस्त तक पूरे 5 दिन का ब्रेक भी बनाया जा सकता है. ऐसे में अगर इस राखी घर पर बैठकर त्योहार मनाने के बजाय परिवार के साथ छोटी-सी ट्रिप प्लान करने का मन है तो देश की कई जगहें इस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग

ऋषिकेश घूमने का करें प्लान

अगर परिवार में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक सभी हैं तो ऋषिकेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां गंगा किनारे शांत माहौल में समय बिताने के साथ मंदिरों के दर्शन और आसपास की नेचुरल खूबसूरती का लुत्फ लिया जा सकता है. परिवार के युवा सदस्य एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं. 

विज्ञापन

उदयपुर हो सकता है बेस्ट ऑप्शन

परिवार के साथ थोड़ा रॉयल अंदाज में राखी मनाना चाहते हैं तो उदयपुर जा सकते हैं. झीलों, महलों और पुराने शहर की खूबसूरती के बीच बिताया गया वीकेंड यादगार बन सकता है. मानसून में उदयपुर का मौसम और आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है. परिवार के साथ सिटी पैलेस, पिछोला झील और पुराने शहर की सैर की जा सकती है. 

मसूरी का ट्रिप रहेगा यादगार

अगर परिवार को पहाड़ और ठंडा मौसम पसंद है तो मसूरी का रुख कर सकते है. दिल्ली-एनसीआर से जाने वाले लोगों के लिए यह शॉर्ट वीकेंड ट्रिप का शानदार ऑप्शन है. माल रोड पर घूमने, पहाड़ों के नजारे देखने और परिवार के साथ आराम से समय बिताने के लिए यह जगह अच्छी रहेगी. हालांकि, अगस्त में बारिश की वजह से परेशानी हो सकती है. 

विज्ञापन

जिम कॉर्बेट में मिलेगी शांति

अगर परिवार को वाइल्डलाइफ पसंद है तो जिम कॉर्बेट का विकल्प भी देख सकते हैं. जंगल और हरियाली के बीच रिसॉर्ट में ठहरना परिवार के लिए एक अलग तरह का एक्सपीरियंस हो सकता है. दिल्ली से यह वीकेंड ट्रिप के लिए अच्छी खासी दूरी पर है और 2 दिन के छोटे ब्रेक में इसे प्लान किया जा सकता है. 

नैनीताल में बनाएं राखी का त्योहार

झीलों और पहाड़ों के बीच कुछ सुकून भरे दिन बिताने हैं, तो नैनीताल भी अच्छा ऑप्शन है. परिवार के साथ बोटिंग, माल रोड की सैर और आसपास के व्यू-पॉइंट्स का लुत्फ लिया जा सकता है. हालांकि, मानसून में पहाड़ी इलाकों में बारिश भूस्खलन का खतरा रहता है, इसलिए निकलने से पहले मौसम का हाल जान लेना बेहतर होता है. 

विज्ञापन

वृंदावन और मथुरा

अगर परिवार धार्मिक और शांत माहौल पसंद करता है तो मथुरा-वृंदावन का प्लान बनाया जा सकता है. मंदिरों के दर्शन के साथ यहां का स्थानीय खान-पान और धार्मिक वातावरण भी ट्रिप को खास बना सकता है. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ आध्यात्मिक ट्रिप का यह ऑप्शन उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो एडवेंचर या हिल स्टेशन जाना पसंद नहीं करते हैं.

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर चाहिए ग्लोइंग स्किन? दही, बेसन और इन चीजों से बनाएं फेस पैक, तारीफ करेंगे घर वाले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola