दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है. इस दिन हर कोई अपने घर को डेकोरेट करने, नए कपड़े खरीदना, मिठाइयां बनाना और परिवार के साथ त्योहार मनाना पसंद करता है, लेकिन दिवाली की तैयारियों के बीच खर्च भी काफी बढ़ जाता है. घर की डेकोरेशन से लेकर शॉपिंग, मिठाइयों और गिफ्ट्स तक कई चीजों पर पैसे खर्च होते हैं. ऐसे में कम सैलरी में दिवाली की तैयारी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी इस बार बजट में दिवाली मनाना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से आप कम पैसों में भी त्योहार को खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्मार्ट बजट टिप्स, जिनकी मदद से आप दिवाली की खुशियां भी मना पाएंगे और पैसे भी बचा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- Dhanteras Special Recipe: धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना
सबसे पहले बनाएं दिवाली का बजट
दिवाली की शॉपिंग शुरू करने से पहले अपना बजट तय करना बेहद जरूरी है. अपनी महीने की सैलरी और जरूरी खर्चों को ध्यान में रखते हुए एक तय रकम दिवाली की तैयारियों के लिए अलग रखें. इसके बाद घर की डेकोरेट, कपड़े, मिठाई, पूजा सामग्री और गिफ्ट्स के लिए अलग-अलग बजट तय करें. इससे आपको पता रहेगा कि किस चीज पर कितना खर्च करना है और फालतू खरीदारी से बचने में मदद मिलेगी.
पुरानी चीजों का करें इस्तेमाल
दिवाली पर घर सजाने के लिए हर साल नई चीजें खरीदना जरूरी नहीं है. आप पिछले साल के दीये, लाइट्स, कैंडल्स और डेकोरेशन आइटम्स का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. पुरानी कांच की बोतलों, खाली जार और रंगीन कपड़ों की मदद से भी खूबसूरत होम डेकोर तैयार किया जा सकता है. थोड़ी क्रिएटिविटी से कम खर्च में घर को नया लुक दिया जा सकता है.
ऑनलाइन सेल और डिस्काउंट का उठाएं फायदा
दिवाली के दौरान कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल और डिस्काउंट मिलते हैं. ऐसे में खरीदारी करने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना जरूर करें. किसी भी चीज को सिर्फ डिस्काउंट देखकर न खरीदें और पहले देखें कि आपको उसकी जरूरत है या नहीं. कई बार ऑफर के चक्कर में लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनका इस्तेमाल बाद में नहीं होता.
महंगे कपड़ों के बजाय स्मार्ट शॉपिंग करें
दिवाली पर नए कपड़े पहनने का अपना अलग ही उत्साह होता है, लेकिन इसके लिए महंगे ब्रांडेड कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. आप अपनी पुरानी साड़ी, सूट या कुर्ते को नए तरीके से स्टाइल कर सकते हैं. पुराने कपड़ों के साथ नई ज्वेलरी, दुपट्टा या फुटवियर पहनकर भी शानदार फेस्टिव लुक तैयार किया जा सकता है. इसके अलावा, बजट फ्रेंडली मार्केट से भी अच्छी खरीदारी की जा सकती है.
बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर बनाएं
दिवाली पर मिठाइयों का खर्च भी काफी बढ़ जाता है. ऐसे में आप कुछ मिठाइयां घर पर ही बना सकते हैं. बेसन के लड्डू, नारियल की बर्फी, शक्करपारे और सूजी का हलवा जैसी चीजें कम खर्च में तैयार हो सकती हैं.
गिफ्ट्स के लिए अपनाएं बजट फ्रेंडली आइडियाज
दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देने की परंपरा है, लेकिन हर किसी के लिए महंगे गिफ्ट खरीदना जरूरी नहीं है. आप अपने हाथों से तैयार किए गए गिफ्ट हैंपर, छोटे पौधे, चॉकलेट बॉक्स, खूबसूरत दीये या होममेड मिठाइयां दे सकते हैं. ऐसे गिफ्ट्स कम बजट में भी खास लगते हैं और इनमें आपकी मेहनत और अपनापन भी झलकता है.
लिस्ट बनाकर करें खरीदारी
दिवाली की शॉपिंग के लिए बाजार जाने से पहले जरूरी सामान की लिस्ट बना लें. इससे आप सिर्फ जरूरत की चीजें खरीदेंगे और खर्च से बच पाएंगे. शॉपिंग के दौरान लिस्ट में शामिल सामान को ही खरीदें और ऑफर्स चेक करते रहे ताकि कुछ पैसे बचाए जा सके.
बिजली और दूसरी चीजों पर भी बचाएं पैसे
दिवाली पर घर में कई दिनों तक लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक डेकोरेशन का इस्तेमाल होता है. ऐसे में बिजली का बिल बढ़ सकता है. इसके लिए LED लाइट्स का इस्तेमाल करें, जरूरत न होने पर लाइट्स बंद रखें और डेकोरेट के लिए कम बिजली खर्च करने वाले ऑप्शन चुनें.
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, नई साड़ी से भी ज्यादा अच्छा दिखेगा यह लुक
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
16 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
23 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines