हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

किचन में सामान रखने की जगह कम पड़ रही है? इन स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज से बढ़ाएं स्पेस

Small Kitchen Things: कई बार किचन में स्पेस होते हुए भी बिखरा हुआ लगता है. हालांकि, पूरा सामान सेट करने के लिए जरूरी नहीं कि बड़ी अलमारी ही बनाई जाए. कई बार स्मार्ट तरीके से किचन को आसानी से सेट करके सुंदर लुक दिया जा सकता है.

विज्ञापन
कैबिनेट के दरवाजों का कैसे करें इस्तेमाल? Image Credit- Freepik

किचन छोटा हो या बड़ा, अगर सामान सही तरीके से रखा न हो तो कुछ ही समय में हर तरफ डिब्बे, बर्तन और मसालों का ढेर नजर आने लगता है. खासकर छोटे किचन में जगह की कमी वैसे ही ज्यादा होती है. ऐसे में हर चीज के लिए नया कैबिनेट बनवाना जरूरी नहीं है. इसके लिए जगह और पैसे की खास जरूरत होती है. अगर यह दोनों की आपके पास नहीं है तो आपको थोड़ी सी प्लानिंग करने के बाद किचन को स्मार्ट तरीके से सेट कर सकते हैं. हम आपके साथ आसान स्मार्ट ऑर्गनाइजिंग टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे आप किचन में मौजूद सामान को डेकोरेट करने के लिए कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका

हुक वाला सामान कैसे रखें?

किचन में सबसे ज्यादा जगह हुक वाले बर्तन, रेल या पेगबोर्ड चम्मच, स्पैटुला, छलनी और दूसरे रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान लेते हैं. खास बात यह है कि इन्हें आसानी से टांगा जा सकता है. आप दीवार का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे काउंटर खाली रहेगा और जरूरत का सामान आसानी से मिल जाएगा.

विज्ञापन

कैबिनेट के दरवाजों का कैसे करें इस्तेमाल?

आप किचन में बनी कैबिनेट या काउंटर के दरवाजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बाहर या अंदर का दरवाजा आसानी से तैयार किया जा सकता है. यहां छोटे रैक या पॉकेट ऑर्गेनाइजर लगाकर मसाले, मापने वाले चम्मच, फॉयल या छोटे पैकेट रखे जा सकते हैं.

सिंक का इस्तेमाल सामान रखने के लिए कैसे करें?

आप सामान रखने के लिए सिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार सिंक या इसके आसपास की जगह काफी खुली हुई होती है. इसलिए आप यहां पर स्लाइडिंग बास्केट या छोटे स्टोरेज बॉक्स रखने का प्लान कर सकते हैं. यह जगह सफाई का सामान, कचरे के बैग और स्पंज जैसी चीजों के लिए एकदम परफेक्ट है.

विज्ञापन

कोने की जगह को न करें नजरअंदाज

किचन के कोनों में छोटे टर्नटेबल या कॉर्नर रैक लगाए जा सकते हैं. इनमें मसाले, सॉस, जार और ऐसी चीजें रखी जा सकती हैं जिन्हें बार-बार निकालना पड़ता है. घूमने वाले रैक की मदद से पीछे रखा सामान भी आसानी से मिल जाता है.

वर्टिकल स्टोरेज क्या होता है?

जब फर्श और काउंटर पर जगह कम हो तो ऊपर की तरफ मौजूद जगह का इस्तेमाल करें. एक के ऊपर एक रखने वाले स्टैंड या टियर रैक की मदद से प्लेट, कप और छोटे बर्तन रखे जा सकते हैं. ऐसा करने से जगह काफी खाली हो सकती है.

विज्ञापन

एक्सटेंशन शेल्फ से बढ़ाएं जगह

कैबिनेट के अंदर अगर ऊंचाई ज्यादा है तो छोटे एक्सटेंशन शेल्फ लगाकर एक शेल्फ को दो स्तरों में बदला जा सकता है. इसके ऊपर छोटी प्लेट, कटोरी या कप रखे जा सकते हैं. इस तरह बिना नया कैबिनेट बनवाए स्टोरेज बढ़ जाता है.

बेकार सामान को निकालकर रखें

किचन में भरा सामान कबाड़ कब बन जाता है, पता ही नहीं चलता. इसलिए वक्त पर सामान को चेक करना चाहिए और ऐसे बर्तन, डिब्बे या गैजेट को हटाकर जगह को खाली कर दें. इससे जगह का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और किचन भी साफ-सुथरा नजर आएगा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- होंठ हो गए हैं बेजान और ड्राई? घी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर बन जाएगा लिप बाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola