UP Famous Lapsi Recipe: भारत में खाने-पीने की कई ऐसी पारंपरिक डिशेज हैं, जिनका स्वाद लोगों को खाने पर मजबूर कर देता है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश भी अपने खानपान और पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है. यहां की मिठाइयों और देसी पकवानों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक लापसी है. यह एक स्वादिष्ट मीठी डिश है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी कुछ मीठा खाने के शौकीन हैं और घर पर कोई पारंपरिक रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो लापसी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए स्टेप्स की मदद से तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Sargi Thali 2026: सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानिए किन गलतियों को करने से बचना चाहिए
क्या होती है लापसी?
लापसी एक पारंपरिक भारतीय डिश है, जिसे आमतौर पर गेहूं के दलिया या टूटे हुए गेहूं से बनाया जाता है. इसे घी, गुड़ या चीनी की मदद से तैयार किया जाता है. कुछ जगहों पर इसमें सूखे मेवे और इलायची भी डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.
लापसी की रेसिपी
घर पर स्वादिष्ट लापसी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आप इन चीजों को तैयार रखें.
सामग्री
- गेहूं का दलिया- 1 कप
- गुड़- स्वादानुसार
- घी- 4 चम्मच
- पानी- 2 कप
- इलायची पाउडर
- सूखा मेवा- 1 कप
विधि
- लापसी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें देसी घी गर्म करें.फिर इसमें गेहूं का दलिया डालकर हल्की आंच पर भूनें. दलिया को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे चिपके नहीं.
- जब दलिया हल्का सुनहरा होने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ लें कि वह भुन चुका है. दलिया भुन जाने के बाद इसमें गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि पानी डालते समय छींटे पड़ सकते हैं.
- अब कड़ाही को ढककर दलिया पकने दें, लेकिन बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि दलिया आसानी से पक जाए. जब दलिया अच्छी तरह नरम हो जाए तो उसमें गुड़ या चीनी डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर और पकाएं, ताकि मिठास पूरे दलिया में अच्छी तरह घुल जाए.
- अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे थोड़े पानी में अलग से घोलकर छानने के बाद भी मिला सकते हैं. अब लापसी में इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और हल्की आंच पर पकने दें.
- जब लापसी गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपकी स्वादिष्ट देसी लापसी बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम सर्व करें और ऊपर से थोड़ा देसी घी तथा कटे हुए मेवे डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं.
इसे भी पढ़ें- Happy Karwa Chauth Wishes: पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस, प्यार से भर दीजिए उनका इनबॉक्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
43 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 hr agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
3 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
5 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
8 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
23 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines