हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी UP वाली तहरी, नोट करें यह आसान रेसिपी

Tehri Recipe: आप खाने के शौकीन हैं तो आपको तहरी की यह रेसिपी बहुत ही अच्छी लगेगी. आप इसे कुछ ही सामग्रियों की मदद से इसे सिर्फ 20 मिनट में घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
तहरी की रेसिपी- Image Credit- Freepik

UP Wali Tehri: यूपी का स्वाद और खाना बनाने का अलग ही स्टाइल है. यहां के चावल और तहरी बहुत ही अलग तरीके से बनाई जाती है. ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार यूपी स्टाइल तहरी तैयार करके देखें. इसका स्वाद न सिर्फ आपको बल्कि पूरे परिवार को बहुत ही पसंद आएगा. बता दें, तहरी एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे चावल, आलू और मसालों के साथ बनाया जाता है. इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक इसे चाव से खाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिश सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाती है, जिसकी आसान रेसिपी आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

इसे भी पढ़ें- हमेशा जिंदा रहते हैं ये 5 पौधे, देखभाल करना भी है बहुत आसान

तहरी की रेसिपी

सामग्री

  • बासमती चावल- 1 कप
  • आलू- 2
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 कप

विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और 10 मिनट के लिए भिगो दें. इससे चावल जल्दी और अच्छे से पकते हैं.
  • कुकर में तेल या घी गर्म करें, जिसमें जीरा डालें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर डालकर तड़का लगाएं.
  • अब तेल में कटे हुए आलू डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
  • भीगे हुए चावल का पानी निकालकर कुकर में डालें. धीरे-धीरे चलाते हुए मसालों के साथ मिला लें.
  • अब 2 कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. मध्यम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  • कुकर खोलने के बाद तहरी को हल्के हाथों से फुलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालें और दही, रायता, पापड़ या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- आखिर 5 स्टार होटल के कमरे में पंखा क्यों नहीं लगाया जाता? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola