Korean Dish Tteokbokki: सुबह नाश्ते में पराठे या सैंडविच ही बनाना पसंद करते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद बोरियत होने लगती है और कुछ नया खाने का ट्राई करने का मन होता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज वही पराठा, पोहा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो कोरिया की फेमस डिश Tteok-Bokki आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह डिश ना सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान है. खास बात यह है कि इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या लाइट मील के रूप में भी खा सकते हैं. आजकल कोरियन फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और Tteokbokki उसमें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है.
इसे भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम
Tteok-Bokki बनाने की रेसिपी
सामग्री
- राइस केक- 1 कप
- पानी- 2 कप
- हरी प्याज- 2 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- गोचुजांग- 2 चम्मच
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- लहसुन- 1 चम्मच
- तिल का तेल- 1 चम्मच
- उबले अंडे (ऑप्शनल)
- चीज (ऑप्शनलi)
विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें गोचुजंग, सोया सॉस, चीनी और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- जब सॉस उबलने लगे तो उसमें राइस केक डाल दें. इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए.
- अब ऊपर से तिल का तेल और हरी प्याज डालें और अगर आप चाहें तो इसमें उबले अंडे या चीज डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए ‘खामोश जहर’ जैसी है माता-पिता की यह एक आदत, घुट-घुटकर रहने लगते हैं नन्हे-मुन्हे
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines