Tiranga Bread Sweet Recipe: गणतंत्र दिवस पर हर तरफ अलग ही माहौल होता है. पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो खाने को भी तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं. आप मार्केट से खरीद सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा रहेगा कि आप घर पर ही कुछ मीठा तैयार करें. घर पर बनाने का एक फायदा यह होगा कि आप डिश को तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप ब्रेड की मदद से मिठाई तैयार कर सकते हैं. इसकी मिठाई ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेगी, बल्कि स्वाद भी अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में जानते हैं कि कैसे ब्रेड से स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व और देश का गौरवशाली इतिहास
ब्रेड से तिरंगा मिठाई कैसे बनाएं? | Tiranga Bread Ki Mithai Banane Ki Aasan Recipe
सामग्री
- ब्रेड- 6
- दूध- 2 कप
- चीनी- स्वादानुसार या आधा कप
- घी- आधा कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- केसर- 10
- हरा फूड कलर- आधा छोटा चम्मच
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- सजाने के लिए
- टूटी-फ्रूटी- जरूरत के हिसाब
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड के किनारे काटें और स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें.
- अब एक पैन या कड़ाही को गैस पर रखें और हल्की आंच पर घी लगाकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भून लें. ब्रेड को सेंकने के बाद दूध और चीनी डालें.
- हल्की आंच पर दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं. इस दौरान इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें. अगर आप चाहें तो नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इस मिश्रण को तीन हिस्सों में बांटना हैं और पहले में केसर और दूसरे में ऑरेंज फूड मिलाकर रखें. बाकी तीसरा सफेद ही रहने दें.
- अब किसी एक ट्रे में ब्रेड को रखकर एक तरफ केसर और दूसरी तरफ हरा रंग डालें. बीच का हिस्सा सफेद छोड़ दें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर रख दें.
- बस आपकी मिठाई बनकर तैयार है, जिसे ऊपर से नारियल डालकर सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
8 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
9 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
9 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
12 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
13 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines