नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन भक्त माता रानी को भोग लगाते हैं और कन्या पूजन के साथ अपना व्रत पूरा करते हैं. अगर आप भी नवरात्रि के आखिरी दिन प्रसाद में कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो तिल के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें घर पर कम सामग्री के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि तिल के लड्डू इस मौसम में अच्छे भी लगते हैं और शरीर को अंदर से गर्माहट देने का भी काम करते हैं. अगर आप भी लड्डू बना रहे हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपी से काम आसान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- नवमी पर बच्चों को खिलाएं कुछ खास, बनाएं व्रत वाले पनीर रोल्स, बिना प्याज-लहसुन भी आएगा स्वाद
नवरात्रि के आखिरी दिन क्या बनाएं प्रसाद?
वैसे तो आपके पास बहुत ऑप्शन हैं, लेकिन मौसम और फेस्टिवल के हिसाब से तिल के लड्डू बेस्ट रहेंगे. आप इसे गुड़ और तिल की मदद से झटपट तैयार कर सकते हैं.
सामग्री
- सफेद तिल- 1 कप
- गुड़- आधा कप
- घी- आधा कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- बादाम या मूंगफली- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें सफेद तिल डाल दें. हल्की आंच पर तिल को लगातार चलाते हुए भूनें और जब तिल हल्के सुनहरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें.
- अब तिल को एक प्लेट में निकालकर रख दें और कड़ाही में थोड़ा और घी डालें. इसमें गुड़ डालकर हल्की आंच पर पिघलाएं और गुड़ को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं और जले भी नहीं.
- गुड़ के पिघलने पर गैस बंद कर दें और ध्यान रखें कि गुड़ को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें. पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अगर आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे भी मिला सकते हैं.
- सभी सामग्री को जल्दी-जल्दी मिलाएं, क्योंकि मिश्रण ठंडा होने पर सख्त होने लगता है. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा और हाथों से लड्डू बनाने लायक हो जाए तो हथेलियों पर हल्का-सा घी लगाएं.
- अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लड्डू बना लें. मिश्रण बहुत ठंडा होकर सख्त हो जाए तो उसे हल्का गर्म करके दोबारा लड्डू बनाने लायक किया जा सकता है. तिल के लड्डुओं को कुछ देर ठंडा होने दें.
- इसके बाद इन्हें साफ पूजा की थाली में सजाकर मां सिद्धिदात्री को भोग लगाएं और अपने परिवार में सभी को सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए नारियल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और खोया डालकर लड्डू को सॉफ्ट बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
2 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
4 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
7 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
22 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines