Navratri Prasad: नवरात्रि के आखिरी दिन क्या प्रसाद बनाएं? मां सिद्धिदात्री के भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी

Ram Navami Laddu: आज नवरात्रि का नौवां दिन है, जिसे महानवमी भी कहा जाता है. हालांकि, कुछ लोग आज के ही दिन अष्टमी भी माना रहे हैं. ऐसे में अगर आप दुर्गा मां के लिए प्रसाद में कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं तो तिल के लड्डू बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

how to make til ke laddu for Navratri

नवरात्रि के आखिरी दिन प्रसाद में कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो तिल के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. Image Credit- Magnific

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन भक्त माता रानी को भोग लगाते हैं और कन्या पूजन के साथ अपना व्रत पूरा करते हैं. अगर आप भी नवरात्रि के आखिरी दिन प्रसाद में कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो तिल के लड्डू एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इन्हें घर पर कम सामग्री के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि तिल के लड्डू इस मौसम में अच्छे भी लगते हैं और शरीर को अंदर से गर्माहट देने का भी काम करते हैं. अगर आप भी लड्डू बना रहे हैं तो इस लेख में बताई गई रेसिपी से काम आसान हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि के आखिरी दिन क्या बनाएं प्रसाद? 

वैसे तो आपके पास बहुत ऑप्शन हैं, लेकिन मौसम और फेस्टिवल के हिसाब से तिल के लड्डू बेस्ट रहेंगे. आप इसे गुड़ और तिल की मदद से झटपट तैयार कर सकते हैं.

सामग्री 

  • सफेद तिल- 1 कप
  • गुड़- आधा कप 
  • घी- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • बादाम या मूंगफली- 2 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें सफेद तिल डाल दें. हल्की आंच पर तिल को लगातार चलाते हुए भूनें और जब तिल हल्के सुनहरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें. 
  • अब तिल को एक प्लेट में निकालकर रख दें और कड़ाही में थोड़ा और घी डालें. इसमें गुड़ डालकर हल्की आंच पर पिघलाएं और गुड़ को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं और जले भी नहीं. 
  • गुड़ के पिघलने पर गैस बंद कर दें और ध्यान रखें कि गुड़ को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें. पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अगर आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे भी मिला सकते हैं.
  • सभी सामग्री को जल्दी-जल्दी मिलाएं, क्योंकि मिश्रण ठंडा होने पर सख्त होने लगता है. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा और हाथों से लड्डू बनाने लायक हो जाए तो हथेलियों पर हल्का-सा घी लगाएं.
  • अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लड्डू बना लें. मिश्रण बहुत ठंडा होकर सख्त हो जाए तो उसे हल्का गर्म करके दोबारा लड्डू बनाने लायक किया जा सकता है. तिल के लड्डुओं को कुछ देर ठंडा होने दें. 
  • इसके बाद इन्हें साफ पूजा की थाली में सजाकर मां सिद्धिदात्री को भोग लगाएं और अपने परिवार में सभी को सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए नारियल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और खोया डालकर लड्डू को सॉफ्ट बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ