Sweet Potato Pie Recipe In Hindi: रोज-रोज एक जैसी मिठाइयां बनाकर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो स्वीट पोटैटो पाई आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. शकरकंद से बनने वाली यह क्लासिक डेजर्ट बाहर से हल्की क्रिस्प और अंदर से मुलायम, क्रीमी और स्वाद से भरपूर होती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती, आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें- दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां रनवे पर नहीं, सीधे समंदर की रेत पर लैंड करते हैं हवाई जहाज!
स्वीट पोटैटो पाई रेसिपी
सामग्री
शकरकंद- 2 (उबले और मैश किए हुए)
- पाई क्रस्ट- 1
- अंडे- 2
- ब्राउन शुगर- आधा कप
- सफेद चीनी- आधा कप
- दूध- आधा कप
- पिघला हुआ मक्खन- आधा कप
- वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें और ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- अब उबले हुए शकरकंद को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. अब एक बड़े बाउल में मैश किया हुआ शकरकंद डालें.
- अंडे, ब्राउन शुगर, सफेद चीनी, दूध, पिघला हुआ मक्खन और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें..इसमें दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर और नमक मिलाकर एक स्मूथ मिश्रण तैयार करें.
- तैयार मिश्रण को पाई क्रस्ट में डालें और पाई को पहले से गर्म ओवन में 55 मिनट तक बेक करें. बीच में टूथपिक डालकर टेस्ट लें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो पाई तैयार है.
- बेक होने के बाद पाई को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर स्लाइस में काटकर सर्व करें. आप इसे व्हिप्ड क्रीम या वनीला आइसक्रीम के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- आलू से भी हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, बस लगाने का यह सही तरीका पता होना है जरूरी
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
5 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
5 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
6 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
6 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
8 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
8 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
23 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines