अगर आप भी चाप लवर हैं तो शायद आपके मन में भी चाप का नाम सुनते ही सबसे पहले मार्केट की मलाई चाप, अफगानी चाप या मसाला चाप आ जाती होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि बाहर से लाई हुई चाप में अधिक मात्रा में मैदा पाया जाता है जिसे ज्यादा खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आपको अपनी पसंदीदा चाप खाना छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि आप अपने घर पर ही सोयाबीन से बिना मैदा की नरम और रसेदार चाप बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी सोयाबीन चाप कैसे बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद दही में बढ़ गई खटास? फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल
सोयाबीन चाप बनाने के लिए सामग्री
- सोयाबीन बड़ी- 400 ग्राम
- नमक- 2 चम्मच
- मैदा- 150 ग्राम
- बेसन- 50 ग्राम
- दूध- 50 ग्राम
- पानी, लकड़ी की स्टिक्स और फ्राई करने के लिए गरम तेल
सोयाबीन चाप बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक कड़ाही में पानी ले लीजिए और उसमें 2 चम्मच नमक और 400 ग्राम सोयाबीन बड़ी डालकर कम से कम 4 से 5 मिनट तक उबाल लीजिए.
- अब इस उबली हुई सोयाबीन बड़ी को ठंडे पानी में तब तक धोइए, जब तक उसका झाग निकलना बंद न हो जाए.
- इसके बाद बड़ी को अपने हाथों की मदद से अच्छी तरह निचोड़ लीजिए, ताकि उसमें जरा भी पानी न रहे.
- फिर इन बड़ी को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लीजिए और बड़ी के पिसने के बाद इसमें 150 ग्राम मैदा और 50 ग्राम बेसन मिला दीजिए.
- अब इस तैयार किए मिश्रण को आटे की तरह लगभग 3 से 4 मिनट तक गूंथ लीजिए.
- जब आटा गूंथ जाए तब इसमें करीब 50 ग्राम दूध मिलाकर दोबारा गूंध लीजिए.
- गुंथे हुए आटे को ढककर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए.
- अब दूसरी तरफ लकड़ी की स्टिक्स को पानी में भिगोकर रख दीजिए ताकि चाप उस पर आसानी से चिपक सके.
- इसके बाद तैयार किए हुए डो की लोई बनाकर उसे पतला करके बेल लीजिए और पट्टी के आकार में काट लीजिए.
- इन पट्टियों को एक-एक करके लकड़ी की स्टिक्स के ऊपर लपेट लीजिए.
- इन तैयार की गई सोयाचाप स्टिक्स को सेट होने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दीजिए.
- लीजिए तैयार है आपकी सोयाबीन की सोयाचाप. अब जब भी आपको सोयाचाप खाने का मन करे तो जमी हुई चाप को फ्रिज से बाहर निकालकर उसे 4 से 5 मिनट के लिए पानी में उबाल लीजिए.
- पानी में अच्छे से स्टिक्स को उबालने के बाद इसे ठंडा कर लीजिए और ठंडा होने के बाद आसानी से स्टिक्स से अलग कर लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
- अब कड़ाही लेकर उसमें तेल गर्म करके मीडियम फ्लेम पर चाप के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए.
- अब इसको आप अपनी मनपसंद ग्रेवी में डालकर बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Real vs Fake: कहीं आपकी थाली में तो नहीं पहुंच रहा नकली राजमा? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines